16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुंकार रैलीः सहारनपुर में भी जमकर हुई नारेबाजी एेसा दिखा नजारा, देंखे वीडियाे

सहारनपुर से भीम आर्मी दावे के अनुरूप भीड़ नहीं जुटा पाई जिलाध्यक्ष ने दी सफाई बाेले पहले ही चले गए समर्थक साजिशन ट्रेन रद्द् करने का लगाया आराेप

2 min read
Google source verification
saharanpur

bhim army

सहारनपुर। भीम आर्मी एकता मिशन अपनी हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए अपने घर से ही भीड़ नहीं जुटा पाई। पदाधिकारी यह दावा कर रहे थे कि सहारनपुर से दस हजार की संख्या में युवा हुंकार रैली में शामिल होंगे और इसके लिए सहारनपुर से दिल्ली के लिए सुबह के समय चलने वाली पहली ट्रेन को नीला कर दिया जाएगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, सुबह 4:00 बजे जब यह ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तो भीम आर्मी समर्थक इसकी एक बोगी को भी नहीं भर पाए।
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने उपचार के दौरान मेरठ के एक हॉस्पिटल से फेसबुक लाइव करते हुए अपने समर्थकों से कहा था कि वह अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे। हुंकार रैली को हर कीमत पर सफल बनाना है और पूरे दिल्ली को नीला कर देना है। अपने इसी लाइव में चंद्रशेखर ने यह भी कहा था कि वह खुद दिल्ली पहुंचेंगे और अगर उनके शरीर में खून का एक भी कतरा रहा तो वह हर हाल में दिल्ली पहुंचेंगे। यह भी कहा था कि अगर मैं मर ही जाऊं तो अलग बात है वरना दिल्ली जरूर आऊंगा और रैली को सफल बनाना है। इसी हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए सहारनपुर से भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कमल वालिया ने दावा किया था कि दिल्ली में सहारनपुर से करीब 10000 युवा पहुंचेंगे और इनमें से अधिकांश सुबह सहारनपुर से चलने वाली पहली पैसेंजर ट्रेन से रवाना होंगे। जब पत्रिका ने सुबह पड़ताल की और रेलवे स्टेशन पर जाकर यह जाना की कितनी संख्या में लोग दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं तो यहां बेहद चौंका देने वाला दृश्य सामने आया। भीम आर्मी समर्थकों की संख्या इतनी थी कि ये मिलकर भी ट्रेन की एक बोगी को नहीं भर पाए। इस बारे में पूछने पर जिला अध्यक्ष कमल वालिया ने यही कहा कि उनके समर्थक अपने वाहनों से और एक दिन पहले की ट्रेन से दिल्ली पहुंच गए हैं। इस कारण इस ट्रेन में भीड़ कम है इतनी कम संख्या में समर्थकों के बारे में पूछने पर उन्होंने यही दावा किया कि सहारनपुर से हजारों की संख्या में समर्थक दिल्ली कूच कर रहे हैं।


भीम आर्मी ने कहा रैली को आसफल बनाने के लिए रद्द कराई गई ट्रेनें
सहारनपुर से कुछ ट्रेनें 16 अप्रैल 17 मार्च को रद्द हवीं और इसके पीछे रेलवे ने पटरी की मरम्मत के कार्य को कारण बताया है। बावजूद इसके भीम आर्मी पदाधिकारियों ने यह आरोप लगाया है कि उनकी दिल्ली में होने जा रही हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए सरकार ने ट्रेनें रद्द की हैं।