
सहारनपुर
सहारनपुर। उप चुनाव से पहले एक बार फिर सहारनपुर में माहाैल बिगाड़ने की काेशिश की गई। शनिवार काे भीम आर्मी के गढ़ रामनगर गांव में डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा काे नुकसान पहुंचाए जाने की घटना सामने आई है।
भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया का आराेप है कि किसी ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा काे नुकसान पहुंचाने की काेशिश की है। इस सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी विनीत भटनागर ने गुस्साए लाेगाें काे शांत किया। एसपी सिटी ने बताया कि प्रतिमा काे ठीक करा दिया गया है। एतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
खास बात यह है कि इस मंदिर की देखभाल खुद भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया करते हैं। इस मंदिर के गेट की चाबी भी कमल वालिया पर ही रहती है। पुलिस अब इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि काेई तहरीर नहीं आई है तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
Updated on:
07 Sept 2019 07:01 pm
Published on:
07 Sept 2019 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
