7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking: उत्कल एक्सप्रेस में बम की सूचना,बम स्क्वाड टीम भी पहुंची, ट्रेन से बाहर निकले यात्री

Highlights उत्कल एक्सप्रेस में बम की सूचना टपरी जंक्शन पर ट्रेन को रोका गया बम स्क्वाड टीम मौके पर रवाना

less than 1 minute read
Google source verification
ut.jpg

सहारनपुर। उत्कल एक्सप्रेस ( Utkal Express ) में बम ( Bomb ) की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एक युवक ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद से रेलवे विभाग में भी अफरा-तफरी मच गई। उत्कल एक्सप्रेस को सहारनपुर ( Saharanpur ) से करीब पांच किलोमिटर दूर टपरी जंक्शन पर रोक दिया गया।

वहीं ट्रेन ( Train ) के रुकने की वजह जब लोगों को पता चली तो यात्रि जल्दी-जल्दी ट्रेन से बाहर आ गए। सूचना पर तुरंत ट्रेन को टपरी जंक्शन पर रोक दिया गया और सहारनपुर से बम स्क्वॉड की टीम ( Bomb squad team ) मौके पर रवाना कर दी गई। साथ ही मौके पर फोर्स भी रवाना कर दी गई। आपको बता दें कि टपरी जंक्शन सहारनपुर और देवबंद ( Devband ) रेलवे स्टेशन ( Railway Station ) के बीच में आता है। उत्कल एक्सप्रेस पुरी से चलकर हरिद्वार ( Utkal Express Train from Puri to Haridwar ) को जाती है।

हालांकि जांच के बाज झूठी निकली ट्रेन में बम की सूचना। 2 घंटे तक ट्रेन की चेकिंग के बाद टपरी स्टेशन से पुरी के लिए उत्कल एक्सप्रेस रवाना कर दी गई। उधर झूठी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशेड़ी युवक लग रहा।

ये भी पढ़ें : मोबाइल लूट कर भाग रहे स्नेचर को युवती ने दौड़ाकर पकड़ा, बाहुदरी देख दंग रह गए लोग, देखें वीडियो