
अयोध्या विवाद पर देवबंदी उलेमा का बड़ा बयान, कहा बीजेपी नहीं चाहती मसला हल हो
सहारनपुर। अयोध्या विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। विवादित जमीन पर मध्यस्था के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक पैनल का गठन किया है। जिसके तहत तीन लोगों को पैनल में शामिल किया गया है। जिसमें जस्टिस खीलफुल्ला की अध्यक्षता में श्री श्री रविशंकर, श्री राम पांचु शामिल हैं। जिसका देवबंद के उलेमाओं ने भी स्वागत किया है। हालाकि इस बीच देवबंद के उलेमा ने बीजेपी को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
दरअसल ऑल इंडिया जमीयत राजपूत के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा कि कोर्ट का फैसला मुसलमानों को मंजूर है। हालाकि उन्होंने ये भी कहा कि बाबरी मस्जिद और राम मंदिर के नाम पर देश में बर्बादी और तबाही हुई है। जिसमें लोगों की जान तक चली गईं। इसलिए सभी चाहते हैं कि यह विवाद जल्द से जल्द निपट जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी नहीं चाहती की ये विवाद जल्द खत्म हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी और सहयोगी दल शिवसेना व बजरंग दल जैसी फिरकापरस्त ताकतें देश में आग लगाने का काम कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि कोई भी मसला हल हो वो देश के दो टुकड़े करना चाहती है और देश में दंगा फसाद पैदा करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि ये लोग इस मुद्दे के जरिए सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। इसके साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव सामने हैं जिसके चलते देश का माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं।
Updated on:
8 Mar 2019, 12:43 PM IST
Published on:
8 Mar 2019, 12:43 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.