24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: आचार संहिता से पहले पश्चिमी यूपी में बीजेपी नेताओं का ताबड़तोड़ दौरा, योगी के मंत्री ने किया शिलान्यास

हापुड़ पहुंचे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरीपंचायत राज भवन-रिसोर्स सेंटर का किया शिलान्यासकेंद्र सरकार के कार्यों और योजनाओं का किया बखान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 8 Mar 2019, 11:28 AM IST

bjp

VIDEO: आचार संहिता से पहले पश्चिमी यूपी में बीजेपी नेताओं का ताबड़तोड़ दौरा, योगी के मंत्री ने किया शिलान्यास

हापुड़। हापुड़ पहुंचे पंचायती राज मंत्री श्री भूपेंद्र चौधरी ने करोड़ों की लागत से बनने वाले जिला पंचायत राज भवन और रिसोर्स सेंटर का विकास भवन पर शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ़ की। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार को तारीफ़ करते हुए कहा कि उनकी पार्टी और सरकार ने चाहे पक्ष में रहे हो या विपक्ष में जनता के पक्ष में हमेशा काम किया है।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विपक्ष में रहते थे तो मुद्दों के लिए संघर्ष करते थे। आज सत्ता में तो नीतिगत निर्णय करके जनता से जुड़े विषय को कर रही है। लगभग पांच वर्ष हुए है और देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद देश से जुड़े विषय, आंतरिक विषय और प्रभावी विदेश निति के लिए काम किया है और प्रधानमंत्री का एक संकल्प है कि सबका साथ सबका विकास। आज कोई गांव ऐसा नहीं है जिसमे बिजली नहीं हो। इस दौरान हापुड़ सदर विधायक, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।