20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी ने जारी की लिस्ट सहारनपुर की कमान महेंद्र सैनी को, राकेश जैन बने रहेंगे महानगर अध्यक्ष

Highlights भाजपा के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी। सहारनपुर की कमान महेंद्र सैनी को राकेश जैन बने रहेंगे महानगर अध्यक्ष

2 min read
Google source verification
mahendra_saini.jpg

mahendra saini

सहारनपुर। BJP भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों की सूची बुधवार देर रात जारी कर दी। सहारनपुर जिला अध्यक्ष पद पर 85 से अधिक भाजपाई अपनी दावेदारी ठोक रहे थे लेकिन भाजपा ने महेंद्र सैनी का नाम जारी किया है। महेंद्र सैनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है और राकेश जैन को पुन: महानगर अध्यक्ष पद की कुर्सी मिली है।

यह सूची जारी होने पर रात में ही समर्थक जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के घर पहुंच गए और उन्हें बधाइयां दी। जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए 20 नवंबर को पार्टी के अलग-अलग कार्यकर्ताओं ने नामांकन किए थे। जिलेभर ही नहीं पूरे प्रदेश की नजरें अलग-अलग जिलों के नवनिर्वाचित हाेने वाले जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा वाली सूची पर टिकी हुई थी। जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए इस बार भाजपाइयों में इतना क्रेज था कि सहारनपुर से 85 भाजपाइयों ने नामांकन किया था।

यह सूची यही नहीं रुकने वाली थी नामांकन करने वालों की संख्या इससे भी कहीं अधिक रहती लेकिन हाईकमान ने कुछ ऐसी शर्ते लागू कर दी थी जिसके बाद कई भाजपाई चाह कर भी नामांकन नहीं कर पाए। इतनी बड़ी संख्या में नाम होने पर हाईकमान ने शॉर्टलिस्ट मांगी थी और इसके बाद महानगर चुनाव अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने तीन-तीन नामों की शार्ट लिस्ट हाईकमान को भेजी थी। जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा होने से पहले ही प्रत्याशियों ने लखनऊ में डेरा डाल लिया था और सभी प्रत्याशी अपने नाम की घोषणा कराने के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगा रहे थे।

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सिफारिशों का दौर चल रहा था लेकिन अब भाजपा ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है। जारी लिस्ट में सहारनपुर जिला अध्यक्ष की कमान महेंद्र सैनी को दी गई है और महानगर अध्यक्ष पर पुन: राकेश जैन को मनोनीत कर दिया गया है। इसी तरह से मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल को बनाया गया है जबकि मेरठ जिला अध्यक्ष अनुज राठी बनाए गए हैं। गौतम बुध नगर में विजय भाटी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बागपत में सूरज पाल गुर्जर को कमान दी गई है। हापुड़ में उमेश राणा काे और रामपुर में अभय गुप्ता काे जिम्मेदारी साैंपी गई है। इसी तरह से मुरादाबाद महानगर में धर्मेंद्र मिश्रा व बिजनौर में सुभाष बाल्मीकि निर्वाचित हुए हैं। संभल में ओमबीर खड़क वंशी को जिम्मेदारी दी गई है। यह सूची देर रात प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुताेष टंडन गाेपाल के हस्ताक्षर के बार जारी हुई। जारी हाेते ही सूची साेशल मडिया पर वायरल हाे गई।

जानिए काैन है डॉक्टर महेंद्र सैनी

महेंद्र सैनी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। पिछले काफी समय से वह देवबंद में रह रहे हैं। पिछले दिनाें इन्हाेंने देवबंद नगर पालिका का चुनाव लड़ा था लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी में देहात के युवा माेर्चा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में डीसीबी के डायरेक्टर भी हैं। पूर्व में जिला महामंत्री रह चुके हैं। देवबंद नगर अध्यक्ष भी रह चुके हैं।