
kitat singh
सहारनपुर। Bye Election गंगाेह उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( BJP) ने किसान के बेटे ''कीरत सिंह'' काे मैदान में उतारा है। कीरत सिंह भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ''अश्वनी त्यागी'' के करीबी बताए जाते हैं।
वर्तमान में वह सहारनपुर में महामंत्री का पद संभाल रहे हैं और गुर्जर बिरादरी से हैं। गंगाेह विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर समाज की 30 हजार से अधिक वाेट बताई जाती हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा हैं कि कीरत सिंह काे मैदान में उतारने के पीछे यह भी एक बड़ी वजह हाे सकती है। टिकट की घाेषणा हाेते ही उनके आवास पर बधाई देने वालाें की लाइन लग गई। कीरत सिंह दाेपहर बाद गंगाेह चुनाव कार्यालय पहुंचे जहां समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
जानिए काैन है कीरत सिंह
कीरत सिंह मूल रूप से किसान हैं। इनके भाई ठेकेदार हैं और वह अपने भाई के काम भी हाथ बंटाते हैं। मूल रूप से रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव उमाही कला के रहने वाले कीरत सिंह सहारनपुर की दिल्ली राेड स्थित ग्रीन पार्क कालाेनी में रहते हैं। सहारनपुर से कई नेता गंगाेह उप चुनाव के लिए टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी ने कीरत सिंह पर ही भराेसा जताया है।
कीरत सिंह पूर्व में कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं। वह दाे बार भाजपा सहारनपुर जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि, वह क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के करीबी हैं। अश्वनी त्यागी के अलावा कीरत सिंह काे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी का भी करीबी माना जाता है।
Published on:
29 Sept 2019 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
