
सोनभद्र में दलित लड़की से गैंगरेप
सहारनपुर. कोतवाली सदर बाजार में छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर रिलेशनशिप बनाने का मामला सामने आया है। कोतवाली में पहुंची एक छात्रा ने पुलिस को बताया है कि शहर का एक लड़का पिछले कई साल से उसके साथ रिलेशनशिप में था। उसने शादी का वादा भी किया। छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़के के परिजनों को भी उनके रिलेशनशिप की पूरी जानकारी थी लेकिन अब लड़का शादी के वादे से मुकर गया है। पुलिस ने कारण पूछा तो इस छात्रा ने बताया कि रिलेशनशिप में रहने के कारण वह प्रेग्नेंट हो गई है और जब इस बात का पता उसके ब्वॉयफ्रेंड के परिवार वालों को लड़का उसके लिए अबॉर्शन की दवाई ले आया। छात्रा का यह भी आरोप है कि अब लड़का उससे शादी करना नहीं चाहता और लड़के के घर वालों ने अपने बेटे के लिए एक और लड़की से रिश्ते की बात बढ़ा दी है। पुलिस थाने पहुंची इस छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
छात्रा बोली उस लड़के से करा दो पुलिस साहब मेरी शादी
पुलिस की चौखट पर पहुंची छात्रा ने एसपी देहात से पहले इस मामले की शिकायत की। इसके बाद कोतवाली सदर बाजार पहुंची छात्रा ने पुलिस ने कहा कि पुलिस साहब उसी लड़के से मेरी शादी करा दीजिए जिसके साथ में कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रही हूं। लड़की का यह भी कहना है कि प्रेग्नेंट होने के बाद अब उसके अपने परिजन भी उसके साथ नहीं है और लड़के ने भी मना कर दिया है ऐसे में वह दोराहे पर आकर खड़ी हो गई है और अगर ऐसे में उसकी शादी लड़के से नहीं कराई गई तो वह कहीं कि नहीं रहेगी। एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की जांच करके इस मामले में कार्यवाही की जाए।
गिल कॉलोनी का रहने वाला है लड़का
लंबे समय तक छात्रा के साथ रिलेशनशिप में रहने वाला लड़का कोतवाली सदर बाजार के पीछे ही गिल कॉलोनी का रहने वाला है। यह लड़की पेपर मिल रोड की रहने वाली है। लड़की के मुताबिक उनके बीच काफी समय से रिलेशनशिप है और उनके बीच के रिलेशनशिप के बारे में लड़के के परिजनों को भी पूरी जानकारी थी और लड़की ने यह भी बताया है कि लड़के के परिवार वालों ने कई बार उससे बात की और उस को यह भरोसा दिलाया था कि अपने बेटे की शादी उसके साथ ही करेंगे। पुलिस अब लड़की की ओर से लगाए गए सभी आरोपों के आधार पर इस मामले में जांच कर रही है।
Updated on:
29 Oct 2017 10:42 pm
Published on:
29 Oct 2017 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
