3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी आदित्यनाथ के मौसा को ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर हालत में एम्स रेफर

Highlights- सहारनपुर के नवीन नगर में परिवार के साथ रहते हैं सीएम योगी के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट- ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद सहारनपुर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती- चिकित्सकों हालत को गंभीर बताते हुए ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर किया

2 min read
Google source verification
saharanpur.jpg

सहारनपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में सहारनपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रमुख चिकित्सा अधिक्षक डा. एसके वार्ष्णेय समेत चिकित्सकों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों को जांच के बाद पता चला कि राजेंद्र बिष्ट को ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) पड़ा है। इसके बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए ऋषिकेश स्थित एम्स (AIMS) रेफर कर दिया।

बता दें कि सीएम योगी के 78 वर्षीय मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट परिवार के साथ सहारनपुर के नवीन नगर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उनके बेटे सतेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह उन्हें लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचते ही बताया कि पीड़ित राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा हैं। यह सुनते ही चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। वहीं, सूचना मिलते ही प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसके वार्ष्णेय भी अस्पताल पहुंच गए। जहां डाॅ. वार्ष्णेय की टीम राजेंद्र सिंह बिष्ट के इलाज में जुट गई।

इसीजी, शुगर, बीपी व सीटी स्कैन की जांच में चिकित्सकों को राजेंद्र सिंह बिष्ट में ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण मिले। बिष्ट के शरीर का एक ही हिस्सा काम कर रहा था। उनके शरीर के दूसरे हिस्से के पैरालाइज होने की आशंका के चलते चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। डाॅ. वार्ष्णेय ने एंबुलेंस के साथ एक टीम भी भेज दी, ताकि रास्ते में जरूरत पड़ने पर उपचार किया जा जा सके। बता दें कि जब तक सीएम योगी के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट जिला अस्पताल में रहे तब तक चिकित्साधिकारियों के हाथ-पांव फूले रहे।

डाॅ. एसके वार्ष्णेय ने बताया कि राजेंद्र सिंह बिष्ट को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें आईसीयू में उपचार दिया गया। उनका ब्लड प्रेशर 170 से अधिक था और शुगर भी 350 के पार थी। निदेशक से बात करते हुए बिष्ट को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया है।

Story Loader