
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। रामपुर (Rampur) और गंगोह (Gangoh) सीट पर भी काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी। शुरुआती रुझान में रामपुर में सपा (Samajwadi Party) और गंगोह (Gangoh) में कांग्रेस (Congress) आगे चल रही है। रामपुर में सपा उम्मीदवार डॉ. तंजीम फातिमा ने भाजपा (BJP) प्रत्याशी से 13 हजार वोटों से ज्यादा वोटों की बढ़त ले ली है। जबकि गंगोह में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है।
Rampur By Election: 9 राउंड के बाद
अगर देखा जाए तो रामपुर और गंगोह में कांग्रेस, सपा और भाजपा उम्मीदवार तो रेस में दिख रहे हैं लेकिल बसपा प्रत्याशी चौथे नंबर पर हैं। रामपुर में बसपा प्रत्याशी जुबेर मसूद को तो नवें राउंड के बाद मात्र 429 वोट ही मिले हैं। इस हिसाब से उनकी हालत रामपुर में काफी खराब दिख रही है।
डॉ. तंजीम फातिमा (सपा)- 26629
भारत भूषण गुप्ता (भाजपा)- 13405
अरशद अली खान (कांग्रेस)- 1648
जुबैर मसूद खान (बसपा)- 429
बढ़त - 13224
Gangoh By Election: 9 राउंड के बाद
गंगोह सीट पर भी कुछ ऐसा ही हाल दिख रहा है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा और सपा उम्मीदवार उनके बिल्कुल ठीक पीछे हैं। यहां पर बसपा उम्मीदवार की हालत खराब है। नवें राउंड के बाद बसपा के इरशाद चौधरी 10815 मत ही पा सके।
नोमान मसूद (कांग्रेस)- 20547
चौ. कीरत सिंह (भाजपा)- 19354
चौ. इंद्रसेन (सपा)- 19502
इरशाद (बसपा)- 10815
Updated on:
24 Oct 2019 11:06 am
Published on:
24 Oct 2019 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
