गोरखुपर आैर फूलपुर में मिली हार के बाद कैराना आैर नूरपुर उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने अपनी पूरी जान लगा दी। इतना ही नहीं वोटिंग से कर्इ दिन पहले यहां बड़े मंत्रियों ने डेरा डाल लिया था। वहीं सोमवार को कैराना में वोटिंग शुरू होने के दौरान ही आधा दर्जन र्इवीएम मशीनें खराब हो गर्इ थी। इस पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा द्वारा किया गया है। यह र्इवीएम मशीनें बंद करार्इ गर्इ है। इसकी आशंका वोटिंग से पहले आजम खां ने व्यक्त की थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर यह कहा है कि सहारनपुर के गंगो क्षेत्र में कई बूथों पर ईवीएम काम नहीं कर रही है चुनाव आयोग इस पर ध्यान दें। आजम खान के बयान और समाजवादी के इस ट्वीट के बाद अब कैराना लोकसभा से गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भी ईवीएम की खराबी पर सवाल खड़े किए हैं। तबस्सुम हसन ने आरोप लगाए हैं कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा और लोकसभा कैराना उपचुनाव में मशीनों को जानबूझकर खराब किया जा रहा है।