
डीजीपी के इस चैलेंज को 'एनकाउंटर मैन' ने एेसे किया स्वीकार आैर फिर...
नितिन शर्मा @पत्रिका
नोएडा।यूपी पुलिस के मुखिया ने ट्वीट कर प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों समेत पब्लिक को एेसा चैलेंज दिया। जिससे वह खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही यह मैसेज अन्य पांच लोगों को दें। डीजीपी के इस चैलेंज को गौतमबुद्धनगर के 'एनकाउंटर मैन' ने हाथों-हाथ स्वीकार किया।जिसके बाद वह शनिवार को बाइक पर हेलमट लगाकर सड़क पर उतरे।उन्होंने चैलेंज को पूरा करते हुए डीजीपी समेत पांच लोगों को यह मैसेज टैग भी किया।वहीं ट्वीट के तुरंत बाद इस चैलेंज को अनोखे अंदाज में पूरा कर वीडियो पोस्ट करने वाले अजयपाल शर्मा दूसरे आर्इपीएस रहे।हालांकि इसके बाद गाजियाबाद एसपी सिटी आर्इपीएस आकाश तोमर समेत कर्इ अधिकारियों ने डीजीपी का यह चैलेंज पूरा कर उन्हें रीट्वीट किया। अब आप सोच रहे होंगे। डीजीपी ने एेसा कौन सा चैलेंज दिया था। तो जानिए यह था चैलेंज।
डीजीपी ने पुलिस आैर पब्लिक को दिया था ये चैलेंज
आप को बता दें कि शनिवार को यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी आेपी सिंह ने ट्वीट कर रोड सेफ्टी को लेकर पुलिस अधिकारियों आैर लोगों को चैलेंज दिया था। उन्होंने इस चैलेंज में कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए यह वीडियो या फोटों मैसेज के साथ अन्य पांच लोगों को ट्वीट करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हो सकें। डीजीपी से मिले चैलेंज को गौतमबुद्धनगर के एसएसपी अजयपाल शर्मा ने हाथों हाथ स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें-जयंत चौधरी ने कहा, सीएम योगी ने तो जवानी में ही कर लिया ये काम
चैलेंज को स्वीकार किया कुछ घंटो बाद ही जारी किया वीडियो
ग्रेटर नोएडा कि सड़को पर बाइक दौड़ते ये है नोएडा के एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा हैं। जो अपने मातहत अधिकारियों के साथ शहर की कानून और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने बाइक पर निकल पड़े। बाइक पर हेलमेट लगाए एसएसपी सीधे जगतफार्म मार्केट पहुंचे। कासना पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान उनको नॉलेज पार्क में पढ़ने वाले विद्यार्थी बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते हुए मिले। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और हेलमेट पहनने की सलाह दी। डीजीपी आेपी सिंह का चैलेंज पूरा करते हुए एसएसपी ने वीडियो बनाकर ट्वीट पर पोस्ट किया। इसके साथ ही पांच अन्य लोगों को टैग किया।
डीजीपी के ट्वीट के बाद वीडियो पोस्ट करने वाले दूसरे अधिकारी
डीजीपी के ट्वीट करने के कुछ घंटे बाद ही एसएसपी अजय पाल शर्मा ने बाइक पर हेलमेट लगाकर बाइक चलार्इ। शहर में बाइक चलाकर उन्होंने लोगों को रोड सेफ्टी का संदेश दिया। इसके साथ ही चालान भी किये। चैलेंज स्वीकार कर यह वीडियो रीट्वीट कर अजयपाल शर्मा दूसरे नंबर पर रहे। वहीं अब तक उनका यह वीडियो दो हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके है। अजय पाल शर्मा के बाद गाजियाबद के एसपी सिटी आर्इपीएस आकाश तोमर ने डीजीपी का चैलेज स्वीकार करते हुए रीट्वीट किया।
Published on:
27 May 2018, 4:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.