नोएडा।किसी भी महिला या युवती के साथ छेड़छाड़ या फब्तियां कसने जैसी कोर्इ भी हरकत होने पर वह थाने जाकर इसकी शिकायत करती है, लेकिन अब हार्इटेक शहर नाेएडा के थाने में तैनात दो महिला कांस्टेबल ही इससे परेशान है। इतना ही नहीं उनके साथ यह छेड़छाड़ आैर अलग अलग गंदी मांग कोर्इ बाहरी नहीं बल्कि थाने का सिपाही ही रख रहा है। जिसके बाद दोनों महिला कांस्टेबलों ने इसी शिकायत व्हाॅट्सएेप कर अपने आला अधिकारियों को दी। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर एक महिला कांस्टेबल ने अपनी शिकायत वापस ले ली। वहीं अधिकारियों ने मामले में आरोपी सिपाही को थाना सेक्टर-20 से हटाकर जिले के रबूपुरा थाने में भेज दिया।