1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जवान की वजह से छात्रा को चलती ट्रेन के टाॅयलेट में करना पड़ा सफर

पुणे से परीक्षा देकर दुरंतो एक्सप्रेस से गाजियाबाद आ रही थी युवती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 27 May 2018, 11:51 AM IST

DEMO PIC

duronto express

गाजियाबाद।जो सेना का जवान सीमा पर खड़े होकर हमारी सुरक्षा करता है।दुरंतो एक्सप्रेस में उसी जवान पर एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।युवती अपनी फार्मेसी की परीक्षा देकर पूणे से गाजियाबाद के लिए वापस आ रही थी।आरोप है कि इसी दौरान सेना में सूबेदार के पद पर तैनात जवान ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपीत ने मारपीट की। जिसके बाद युवती को खुद को टाॅयलेट में बंद कर आरोपी से खुद को बचाकर मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस आैर परिवार को दी। जीआरपी ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मुकदमा दर्ज करके आरोपित सूबेदार को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-पीएम आए बागपत तो इनकी नाराजगी का करना पड़ सकता है सामना, खुफियां एजेंसी सतर्क

परीक्षा देकर घर लौट रही थी छात्रा

राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले 21 वर्षीय युवती यहां अपने परिवार के साथ रहती है। वह पुणे के एक इंस्टीट्यूट में फार्मेसी की पढ़ार्इ कर रही है। परीक्षा देने के बाद शुक्रवार को पुणे से दुरंतो एक्सप्रेस वे के एसी कोच में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि पुणे से ही एक युवक अपने दोस्त और दो बच्चों के साथ कोच में सवार हुआ। युवक खुद को सेना में सूबेदार बता रहा था। ट्रेन चलने के बाद आरोपी शख्स ने शराब पी। रात करीब एक बजे कोटा जंक्शन के पास आरोप है कि सेना का यह जवान अपनी बर्थ पर सोई छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर छात्रा जाग गई और विरोध किया।

यह भी पढ़ें-तुलसी की एेसे करेंगे पूजा तो इतनी बढ़ जाएगी आप की आमदनी

आरोपी से बचने के लिए शौचालय में करना पड़ा सफर

आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी जवान ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जब उसके कोर्इ बचाव में नहीं आया। तो युवती ने खुद को ट्रेन के शौचायल में बंद कर लिया। इसके बाद उसने इसकी सूचना परिवार वालों आैर जीआरपी को दी। छात्रा का आरोप है कि रेलवे हेल्पलाइन से बताया गया कि ट्रेन में पुलिसकर्मी मौजूद नहीं हैं। इसके चलते छात्रा को कोटा से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक टाॅयलेट में ही सफर करना पड़ा। वहीं ट्रेन के पहुंचने से पहले ही उसके परिजन स्टेशन पर पहुंच चुके थे। जिसके बाद छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सेना में सूबेदार मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण के रूप में हुर्इ। पुलिस ने आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी।