1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुलसी की एेसे करेंगे पूजा तो इतनी बढ़ जाएगी आप की आमदनी

इस विधि से करें पूजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 May 2018, 5:17 PM IST

tulsi worship

तुलसी की एेसे करेंगे पूजा तो इतनी बढ़ जाएगी आप की आमदनी

नोएडा।हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत बड़ा महत्व है। तुलसी का माता माना जाता है। इसकी एक वजह तुलसी को देवी का दर्जा प्राप्त हैं। इन्हें श्रीकृष्ण की अर्धांग्नी के रूप में भी जाना जाता हैं। वहीं मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर के आंगन या छत पर लगाने से दरिद्रता से दूर होती है आैर घर का पूरा माहोल सकारात्मक हो जाता है। वहीं तुलसी लगाने से घर में खुशहाली आती हैं। वहीं पंडित रामेश्वर तिवारी बताते है कि अगर तुलसी की घर में इस विधि के अनुसार पूजा की जाए तो घर के सदस्यों के दुख दूर होने के साथ ही आप की आमदनी पर दिन दूगनी रात चौंगनी हो जाती है।

अधिकतर लोग घर में एेसे करते है तुलसी पूजा

पंडित जी बताते है कि हिंदू धर्म के अनुसार अक्सर लोग घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाते है, लेकिन वह उनकी पूजा विधी के अनुसार नहीं करते। वह हर रोज एक लोटा जल आैर एक धूप जलाकर जल्दी जल्दी पूजा कर छोड़ देते है। वहीं अगर पूरे विधी विधान से मां तुलसी की पूजा की जाए तो वह प्रसन्न होकर इसका फल देती है।

एेसे करेंगे पूजा तो होगा लाभ

पंडित जी बताते है कि तुलसी मां को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन बाजार से एक नया चांदी का सिक्का खरीद कर लेकर आए। इसी दिन इस सिक्के को लक्ष्मी मां के चरणों में रख दे। इसके बाद माता रानी के सामने दो घी के दीपक प्रज्वलित करें। अब एक दीपक से लक्ष्मी जी की आरती करें। इसके बाद उनके सामने रखे सिक्के की हल्दी, कुमकुम और चावल से पूजा करे। इसके बाद लक्ष्मी मां के सामने से एक दीपक उठाकर उसे तुलसी माता के सामने जाकर रखें। इसके साथ ही चांदी के सिक्के को तुलसी के गमले की मिट्टी में गाड़ दे। वहीं जिस समय करें। उस समय ध्यान रखें कि कोर्इ आप को देख न रहा हो। इसके बाद आप तुलसी माता की आरती कर पूजा समाप्त करें। इससे आप के घर के कलेश मिटने के साथ आमदनी भी बढ़ेगी। आैर माता आप पर आने वाली हर मुसीबत पर अंकुश लगा देंगी।