17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद्रशेखर आजाद ने सेल्फी ले रहे समर्थक को मारा थप्पड़, जानिए क्या है पूरा मामला 

Chandrashekhar Azad: सहारनपुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने एक युवक पर हाथ उठा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मूछों पर ताव, बेबाक अंदाज और कंधे पर नीले गमछे वाले गेटअप से चंद्रशेखर आजाद ने सियासी गलियारे में अपनी अलग पहचान बनाई है। नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद अक्सर अपने भाषण और तेवर की वजह से चर्चा में रहते हैं। लोकसभा सत्र खत्म होने के बाद वह जगह-जगह जाकर लोगों की परेशानियों को सुन रहे हैं। इसी बीच चंद्रशेखर लोगों से मिलने सहारनपुर पहुंचे थें। यहां आने के बाद वह लोगों से मिले और उनकी परेशानियां सुनी पर इन सबके बीच कुछ ऐसा हुआ कि चंद्रशेखर को गुस्सा आ गया। उन्होंने गुस्से में युवक पर हाथ उठा दिया।

चंद्रशेखर ने युवक को डांट कर भगाया

चंद्रशेखर सहारनपुर के घंटाघर चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इसी बीच एक महिला अपनी फरियाद लेकर चंद्रशेखर के पास पहुंची और रोते हुए यह भी कहा कि मैं आपकी ही बिरादरी की हूं। तभी भीड़ में से एक लड़का चंद्रशेखर के साथ सेल्फी लेने लगता है। ये देखने के बाद चंद्रशेखर को गुस्सा आ गया और उन्होंने सेल्फी ले रहे युवक को थप्पड़ मारते हुए वहां से डांटकर भगा दिया।