
priyanka gandhi
सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राेड-शाे करने सहारनपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने अपार भीड़ काे देखकर प्राेटाेकॉल तक ताेड़ दिया। भीड़ में युवाओं ने जब प्रियंका गांधी से सेल्फी के लिए कहा ताे प्रियंका ने बिना किसी झिझक के युवाओं से उनके माेबाइल फाेन ले लिए और फिर खुद ही सेल्फी लेती हुई दिखाई दी। राेड शाे के खत्म हाेने के बाद लाेग यह कहते हुए दिखाई दे कि, प्रियंका के राेड शाे ने हुए इस राेड शाे ने इमरान मसूद काे मजबूती दी है। दरअसल कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के समर्थन में साेमवार काे गांधी पार्क मैदान में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैली हाेनी थी। माैसम खराब हाेने की वजह से यह रैली नहीं हाे पाई थी। इस रैली के नहीं हाे पाने की वजह से रैली में बड़ी संख्या में आए समर्थक मायूस हाेकर वापस लाैटे थे। मतदान से ठीक पहले रैली के अचानक रद्द हाेने से मायूस हाेकर लाैटे समर्थकाें काे देखकर यह लग रहा था कि कांग्रेस काे सहारनपुर सीट पर झटका लग सकता है लेकिन मंगलवार काे प्रियंका वाड्रा गांधी ने रैली करके इमरान मसूद काे फिर से मजबूत कर दिया। राेड शाे में आए समर्थक यह कहते हुए सुने गए कि जाे मायूसी समर्थकाें में साेमवार काे आई थी उससे कहीं अधिक उत्साह अब वाेटर काे प्रियंका गांधी दे गई।
राेड शाे के साथ खत्म हुआ प्रथम चरण का प्रचार
उत्तर प्रदेश की प्रथम लाेकसभा सीट सहारनपुर पर इमरान मसूद के समर्थन में हुए राेड शाे के साथ ही सहारनपुर समेत प्रथम चरण की सभी सीटाें पर चुनाव प्रचार खत्म हाे गया।
Published on:
09 Apr 2019 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
