सहारनपुर। चाैंका देने वाली यह घटना यूपी के सहारनपुर Saharanpur की है। काेतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र ने सरकार की ओर से हत्या हाेने पर मिलने वाली सहायता राशि लेने के लिए अपने ही कत्ल ( murder ) का ड्रामा रच दिया।
10 फरवरी 2020 काे काेतवाली देहात पहुंचे गदनपुरा के रहने वाले देशराज ने पुलिस ( Saharanpur Police ) काे बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा नीरज जेवी जैन इंटर कॉलेज से प्रवेश पत्र लेने के लिए साइकिल से गया था लेकिन वापस नहीं लाैटा। पुलिस ( up police ) ने बच्चे की तलाश शुरु की ताे अगले ही दिन यानि 11 फरवरी काे इसकी साइकिल, स्कूल बैग, जूते और खून से लथपथ एक शर्ट हलालपुर के पास से मिली। पुलिस ने इस वारदात की जांच पड़ताल अपहरण और हत्या की वारदात की तरह शुरु की ताे कुछ चाैंका देने वाले तथ्य सामने आए।
यह भी पढ़ें: Video : कांग्रेस लीडर इमरान मसूद ने कहा CAA-NRC देखना है ताे आसाम जाकर देखों
दरअसल जांच रिपाेर्ट में पता चला कि शर्ट पर किसी मनुष्य का नहीं बल्कि मुर्गे Hen का खून था। पुलिस काे शक हुआ ताे पुलिस ने युवक के परिजनों काे बताए बगैर ही जांच की लाइन बदल दी और सरसावा के पास से नीरज काे बरामद कर लिया। सहारनपुर एसएसपी ( ssp saharanpur ) दिनेश कुमार ( पी ) के अनुसार नीरज ने पुलिस काे बताया कि वह गरीब परिवार से है। उसे पता चला था कि दलित की हत्या हाेने पर सरकारी की ओर से सहायता राशि मिलती है। यही साेचकर उसने अपने अपहरण की साजिश रची थी ताकि सरकार से मदद के रूप में धनराशि मिल जाए। पुलिस ने आराेपी नीरज काे गिरफ्तार कर लिया है। इस षडयंत्र में काैन-काैन इसके साथ शामिल थे यह भी जांच अब पुलिस कर रही है।