1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तैयारी 2019 सहारनपुर में 6 घंटे रहेंगे सीएम करीब चार घंटे चलेगा मंथन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होटल में नहीं बुलाई मीटिंग अब इस सरकारी भवन में होगा मंथन

2 min read
Google source verification
Yogi

Yogi

सहारनपुर।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी कार्यक्रम पहुंच गया है। इस सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सरसावा एयरपोर्ट उतरेंगे और शाम को करीब 4:30 बजे दोबारा लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। इस तरह वह करीब 6 घंटे सहारनपुर में रहेंगे और इस दौरान 2019 की जमीनी हकीकत को जानने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री का 3 दिन पहले ही सहारनपुर में प्रोग्राम पहुंचा और उसके बाद से प्रशासनिक अमला कार्यक्रम की तैयारी में लगा हुआ है। माना जा रहा है कि, सीएम इस कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा सीटों पर संगठन की क्या स्थिति है यह जानने की कोशिश करेंगे। इस पर भी मंथन किया जाएगा कि इस दौरान सरकार की योजनाओं का कितना लाभ इन क्षेत्र में मिला है। माना जा रहा है कि 2019 की तैयारियों को लेकर भाजपा अब अपना आकलन करना चाहती है और चुनाव से पहले यह देखना चाहती है कि वास्तविक स्थिति क्या है ? जमीनी हकीकत क्या है ? खास बात यह है कि इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी पर भी विश्वास नहीं कर रहे वह खुद मीटिंग कर रहे हैं मंथन कर रहे हैं और सीधे पदाधिकारियों से बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस प्रोग्राम के लिए पहले अंबाला रोड स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट की संभावना जताई जा रही थी और दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित होने की बात सामने आई थी लेकिन सांसद राघव लखन पाल शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप के मुताबिक मुख्यमंत्री का प्रोग्राम अंबाला रोड स्थित पोस्टल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट में होगा और यहीं पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मंथन करेंगे। मुख्य मीटिंग करीब 5 घंटे तक चलेगी। मुख्यमंत्री का प्रोग्राम आते ही सहारनपुर में क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल और संगठन महामंत्री अजय समेत कैराना मुजफ्फरनगर सहारनपुर और बिजनौर क्षेत्र के सांसद पहुंच चुके हैं। पहली बार मुख्यमंत्री इतनी लंबी बैठक सहारनपुर में करने जा रहे हैं। गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी सहारनपुर पहुंच गए हैं। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे और 4:30 बजे उनका विमान सहारनपुर से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा।

Story Loader