1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उपचुनाव के लिए कैराना व नूरपुर में सभा!

मुख्यमंत्री योगी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 12 May 2018, 11:02 AM IST

yogi

सहारनपुर।गोरखपुर आैर फूलपुर उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश सरकार किसी भी हाल में पश्चिम उत्तर प्रदेश की कैराना आैर नूरपुर उपचुनाव में हार का मुंह देखना नहीं चाहती। यहीं कारण है कि भाजपा के छोटे से लेकर बड़े बड़े कद्दावर नेताआें को चुनाव में पूरी जान लगाने के आदेश जारी कर अलग अलग जिम्मेदारी दी गर्इ है। वहीं नामांकन होने के बाद अब प्रचार प्रसार के लिए कैराना लोकसभा आैर नूरपुर उपचुनाव में प्रदेश आैर भाजपा के केंद्रिय मंत्री पहुंच रहे है। इतना ही नहीं इन दोनों सीटों पर सीएम आैर डिप्टी सीएम की भी पूरी नजर बनी हुर्इ है।

यह भी पढ़ें-अगर आप भी फेसबुक पर लोगों से करते है दोस्ती तो पढ़िए ये खबर

प्रचार के पहले चरण में पहुंचेंगे ये नेता

कैराना लोकसभा उपचुनाव में हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह ने मंगलवार को नामांकन कर दिया था। अब वह चुनाव के प्रचार प्रसार में जुट गर्इ है। उनकी दावेदारी आैर जीत को आेर पुख्ता करने के लिए भाजपा के विधायक से लेकर केंद्रिय मंत्री कैराना में प्रचार प्रसार के लिए पहुंचने शुरू हो गये है। सूत्रों की माने तो पार्टी की रणनीति के तहत बैठक में पश्चिम क्षेत्र के मंत्री, सांसद आैर विधायक समेत पदाधिकारियों को जनसंपर्क अौर सभा करने की जिम्मेदारी सौंपी गर्इ है। जिसे बाखुबी निभाया भी जा रहा है। नामांकन के बाद से ही भाजपा के बड़े नेताआें डेरा डालना शुरू कर दिया है। वह मृगांका सिंह के साथ लोगों से वोट की अपील भी करेंगे।

यह भी पढ़ें-किशोरी के शव को स्नान कराते समय दिखा कुछ ऐसा कि सब रह गए दंग

प्रचार-प्रसार के अंतिम चरण में पहुंचे सकते है मुख्यमंत्री आैर उपमुख्यमंत्री

वहीं चर्चा है कि चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम चरण में कैराना लोकसभा आैर नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सभा को संबोधित करने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आैर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंच सकते है। 18 से 20 मर्इ के बीच मुख्यमंत्री आैर उप मुख्यमंत्री कैराना अौर नूरपुर पहुंच सकते है। जिसके बाद दोनों सभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं आप को बता दें कि अब तक कैराना सीट से 16 उम्मीदवार नामांकन कर चुके है। शुक्रवार को इन सभी नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के दस्तावेजों की जांच के बाद सोमवार को नामांकन वापस लेने की तारीख के बाद प्रचार प्रसार शुरू हो जाएगा।