1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी फेसबुक पर लोगों से करते है दोस्ती तो पढ़िए ये खबर

फेसबुक पर दोस्ती कर मुबंर्इ से गाजियाबाद आ गर्इ थी युवती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 11 May 2018, 5:23 PM IST

DEMO PIC

गाजियाबाद।अगर आप भी फेसबुक या अन्य किसी सोशल साइट पर दिन का ज्यादातर समय बिताते है आैर जल्द ही किसी से दोस्ती कर लेते है, तो सावधान हो जाइए। दरअसल हाल ही में दिल्ली से सटे एनसीआर में एक एेसा मामला सामने आया है। जहां मुबंर्इ की एक युवती को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रेस्टाेरेंट संचालक से फेसबुक पर दोस्ती हो गर्इ। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गर्इ आैर युवती युवक के पास गाजियाबाद में आ पहुंची। यहां पर आरोपी फेसबुक दोस्त ने युवती से कहासुनी होने पर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-किशोरी के शव को स्नान कराते समय दिखा कुछ ऐसा कि सब रह गए दंग

फेसबुक पर एेसे हुर्इ थी दोनों की दोस्ती

नैनिताल निवासी पंकज जोशी नाम का शख्स मूलरुप से खोड़ा में रहता है। वह यहां के नेहरु गार्डन में रेस्टोरेंट चलाता है। पुलिस के मुताबिक पंकज की दोस्ती दो माह पहले मुम्बई की रहने वाली एक युवती से फेसबुक पर हुई थी। कुछ ही दिन बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गर्इ। इतना ही नहीं फेसबुक की ये दोस्ती मुलाकातों में बदल गर्इ। युवती आरोपी पंकज से मिलने मुबंर्इ से उसके घर खोड़ा आ पहुंची। इतना ही नहीं वह यहां पर रहकर भी गर्इ।

यह भी देखें-रालोद और सपा नेताओं ने सीएम योगी पर दिया विवादित बयान

दो माह बाद ही हुआ झगड़ा तो युवक ने उठा लिया ये कदम

इसके बाद युवती पंकज से मिलने एक माह बाद दोबारा आर्इ। जिसके बाद युवती आैर आरोपी पंकज जोशी लिव इन में रहने लगे। गुरुवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गर्इ। धीरे धीरे यह कहासुनी बढ़ गर्इ। जिसके बाद देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ गया कि पंकज ने युवती को चुन्नी से गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मामले का पता लगाते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आकाश तोमर के मुताबिक खोडा में हुई हत्या के मामले में पंकज ने बताया कि रेनू उस पर उसके परिवार को छोड़कर अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी। बात को न मानने पर वो खुद को फंसाने की बात कह रही थी। गुस्से में आकर इस तरीके की वारदात को अंजाम दे डाला।