17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: शादी समारोह में इस बात को लेकर दो पक्षो में मारपीट, पुलिस पर भी पथराव-फायरिंग

शादी समारोह में दो पक्षों में विवाद डीजे डांस को लेकर मारपीट पुलिस पर भी बरसाए पत्थर

less than 1 minute read
Google source verification
saharanpur

शादी समारोह में इस बात को लेकर दो पक्षो में मारपीट, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

सहारनपुर। शादी समारोह में दो पक्षों में झगड़ा हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इतना ही नहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर फेंके गए फायरिंग की गई। इस घटना में सिपाही घायल हो गए हैं।

घटना सहारनपुर के गांव कुतुबपुर की है। गुरुवार रात में शादी का क्रयक्रम चल रहा था, तभी डीजे पर कुछ लोग डांस कर रहे थे। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी डीजे पर डांस करने पहुंचे गए। जिससे दोनों ओर से बहस हो गई। बहस मारपीट में बदल गई। तभी लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। देर रात पुलिस के पहुंचने पर भी विवाद शांत नहीं हुआ और इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इतना ही बल्कि पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की भी गई। इतना ही नहीं खबर है कि गाड़ियों के शिशे भी तोड़ दिए। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।वहीं सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने 14 लोगों के खिलाफ सरसावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .