1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धरना देने पहुंचे थे कांग्रेसी, गांधी पार्क का नहीं खुला ताला

highlights दिल्ली की हिंसा के विरोध में गांधी पार्क में धरना देना चाह रहे थे कांग्रेसी प्रशासन ने नहीं दी अनुमति ताला तक नहीं खुलने दिया, वापस लाैटे

less than 1 minute read
Google source verification
#CAA : पुलिस अनुमति नहीं देने को लेकर याचिका दायर

#CAA : पुलिस अनुमति नहीं देने को लेकर याचिका दायर

सहारनपुर। दिल्ली हिंसा के विरोध में कांग्रेसी गांधी पार्क मैदान में मौन धरना देना चाहते थे लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने गांधी पार्क मैदान का गेट बंद करा कर ताला लगाव दिया। कांग्रेसी काफी देर तक प्रयास करते रहे लेकिन ताला नहीं खुलने दिया बाद में कांग्रेसी वापस लौटे और अपने कार्यालय पर जाकर ही उन्होंने मौन धरना दिया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर का गुरुद्वारा बनाम मस्जिद विवाद निपटा : मस्जिद के लिए जमीन खरीदकर देगा सिख समाज

घटना गुरुवार की है। कांग्रेसियों ने दिल्ली हिंसा का विरोध करते हुए रेलवे स्टेशन के पास गांधी पार्क मैदान में मौन धरना देने की बात कही। अपने हाथों में कैंडल लेकर कांग्रेसी गांधी पार्क पहुंचे लेकिन वहां गेट बंद मिला जिस पर ताला लगा हुआ था। कांग्रेसियों ने ताला खुलवाने के लिए कहा लेकिन उन्हें साफ मना कर दिया गया। इन्हे गांधी पार्क में जाने की अनुमति नहीं मिली। जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर ने बताया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से मौन धरना करना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने गेट पर ताला लगवा दिया और फोर्स भी तैनात कर दिया।

यह भी पढ़ें: पशु डेयरी संचालकों ने शुरू किया आमरण अनशन

जब उन्होंने गेट खोलने के लिए कहा तो साफ इंकार कर दिया बाद में वह अपने कार्यालय पहुंचे और वहीं पर उन्होंने बापू की प्रतिमा के सम्मुख कैंडल जलाकर धरना दिया। कांग्रेसियों ने इसे अघोषित इमरजेंसी बताया है और कहा है कि अब लोगों को धरना देने भी नहीं दिया जा रहा।

Story Loader