18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: जमात में लखनऊ गए सहारनपुर के 12 लाेग निकले कोरोना पॉजिटिव

Highlights लखनऊ के एक अस्पताल में कराया गया था इन्हे भर्ती 12 जमातियों की रिपाेर्ट में Corona की पुष्टि से हड़कंप
less than 1 minute read
Google source verification
meerut

कोरोना

सहारनपुर। लखनऊ जमात में गए सहारनपुर (Saharanpur) के 12 लाेगाें में कोरोना ( Corona virus ) की पुष्टि हुई है। इनकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से सहारनपुर तक हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में लखनऊ से रिपाेर्ट सहारनपुर भेजी गई और इन सभी की हिस्ट्री पता लगाने के लिए कहा गया। सहारनपुर सीएमओ बीएस साेढी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ इन सभी के गांव पहुंचे और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की। सहारनपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि, यह सभी 12 जमाती 2 मार्च काे ही सहारनपुर से लखनऊ के लिए रवाना हाे गए थे।

यह भी पढ़ें: Lockdown: SSP ने कहा गलियों में घूमने वालों की वाट्सएप पर भेजें वीडियो, दर्ज हाेगी FIR

ऐसे में अब उम्मीद यही जताई जा रही है कि, इन सभी काे लखनऊ या किसी अन्य स्थान से कोरोना संक्रमण हुआ है। फिलहाल इन सभी के परिवार वालो काे हाेम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। सीएमओ बीएस साेढी ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि सभी 28 दिन पहले सहारनपुर से 40 दिन की जमात के लिए निकल गए थे। इसी बीच इनकी लखनऊ में तबियत खराब हुई ताे इन्हे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पर इनकी रिपाेर्ट पॉजिटिवि आई है।

इनकी रिपाेर्ट आई पॉजेटिव