4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona virus : सहारनपुर में एक ही दिन में थाना प्रभारी समेत 59 नए मामले सामने आए

सिटी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा कोरोना एक ही दिन में आए 29 मामले स्वास्थ्य विभाग ने जांच में तेजी की ताे फूट गया कोरोना का बम    

2 min read
Google source verification
MP Corona Cases Update

MP Corona Cases Live Update

सहारनपुर । बकरीद और रक्षा बंधन से पहले कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। सहारनपुर में 24 घंटे में 59 नए मामले सामने आए हैं। सामने आए संक्रमित रोगियों में एक थाना प्रभारी भी शामिल हैं। सबसे अधिक मामले सिटी क्षेत्र में सामने आए हैं। महानगर में 29 रोगी पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह बड़गांव में 11 देवबंद में छह और मिर्जापुर में 12 रोगी मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Corona: नाेएडा में 24 घंटे में 64 नए मामले सामने आए अब तक 41 की माैत

यह रिपोर्ट बुधवार शाम की है। बुधवार को सहारनपुर में 963 लोगों की जांच की गई। एंटीजन किट से की गई इस जांच में 59 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें फतेहपुर थाना प्रभारी और कमिश्नर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात एक कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल से भी कोरोनावायरस मिले हैं। बड़गांव के गांव मिर्जापुर में महिला सिपाही समेत 11 पॉजिटिव पाए गए हैं । महानगर में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं।


हर दिन बढ़ रहा कोरोना रोगियों का ग्राफ
सहारनपुर में जैसे ही जांच तेज हुई है तो कोरोना ग्राफ भी बढ़ गया है। इससे साफ है कि जांच कम होने की वजह से ही अब तक कोरोना के मामले कम सामने आ रहे थे। लोग संक्रमित थे लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। बुधवार को 59 नए मरीज सामने आए। अब तक सहारनपुर में 934 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 646 ठीक हो चुके हैं जिन्हें छुट्टी दी गई है। वर्तमान में सहारनपुर में 288 एक्टिव केस हैं। अगर हम मौत की बात करें तो अब तक सहारनपुर में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: क्राइम कैपिटल कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर में पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक काे गाेली लगी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस सोढी ने बताया कि बुधवार को एंटीजन किड्स से 963 लोगों की जांच की गई थी। इनमें 59 लोगों में कोरोना पाया गया। इन सभी को कोविड-19 के हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था अब इनके संपर्क में आए लाेगाें काे होम क्वारंटीन किया जा रहा है।

Story Loader