
सहारनपुर। आज तक आपने लैला मजनूं, हीर रांझे की प्रेम कहानी काफी पढ़ी और सुनी होगी। लेकिन, सहारनपुर में एक प्रेमी जोड़े ने ऐसा कदम उठाया कि सुनकर आपका भी दिल पसीज जाएगा। जी हां एक प्रेमी युगल ने लोगों से तंग आकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ किसी दूसरे लड़के से शादी तय कर दी थी। इससे नाराज होकर लड़की ने अपने प्रेमी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। दोनों की जान देने के बाद इनके घर में मातम पसरा हुआ है।
यह है् पूरा मामला...
घटना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के मल्हीपुर गांव की है। इसी गांव के मोहल्ला पठानपुरा निवासी पल्ला की बेटी पारुल का काफी समय से गांव के ही रहने वाले सागर नाम के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के पिता को इन दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था और लड़की के पिता ने लड़की के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद लड़की और लड़का दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे, लेकिन बाद में इन्हें वापस गांव बुला लिया गया था। लेकिन, युगल के इस कदम के बाद दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके बाद दोनों WHATSAPP और फेसबुक के जरिए एक दूसरे के संपर्क में थे। लेकिन, ज्यादा दिन यह अपनी प्रेम कहानी को छिपा नहीं सके और परिवार वालों को इस बात का पता चल गया। इस बात का खुलासा होते ही लड़की के पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ कहीं और शादी तय कर दी। परिवार वालों को इतनी तेजी थी कि सोमवार को ही यह परिवार शादी के लिए बेहट क्षेत्र में चला गया था। जब लड़के को इस बात का पता चला तो वह भी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बेहट चला गया। वहां से लड़का-लड़की को अपने साथ लेकर दोबारा वापस मल्हीपुर गांव आ गया और जब परिवार के लोगों को इस बात का चला तो वह भी गांव पहुंच गए। इसकी खबर पहले ही इस युगल को मिल गई और एक दूसरे से बिछड़ने के डर में इस युगल ने ऐसा निर्णय ले लिया जिससे पूरा गांव सकते में है। दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है घरवालों के पहुंचने से पहले ही दोनों ने गांव के पास से ही गुजर रही रेलवे लाइन पहुंचकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
तो मरने से पहले लड़की ने लगाई थी पुलिस से गुहार
गांव वालों से की गई बातचीत के आधार पर यह बात भी सामने आई है कि यह खतरनाक कदम उठाने से पहले लड़की ने मल्हीपुर पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि लड़की पुलिस चौकी आई थी, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
सहारनपुर में पहले भी प्यार का दुश्मन बना रहा है समाज
सहारनपुर में प्रेमी युगल के जान देने की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी बड़गांव थाना क्षेत्र ननोता थाना क्षेत्र बेहट थाना क्षेत्र में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें लड़का और लड़की का मिलना समाज के और गांव के लोगों को पसंद नहीं था और इससे परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। सिर्फ आत्महत्या ही नहीं बल्कि सहारनपुर में ऑनर किलिंग की भी सीरियल घटनाएं पिछले एक दशक में हुई है।
Published on:
14 Feb 2018 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
