10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपीः पति ने दिया तीन तालक ताे हाफिज ने बनाया इद्दत में बैठने का दबाव, जानिए पुलिस ने क्या किया

खबर की खास बातें 6 बच्चों की मां को मामूली बात पर पति ने दिया तलाक तलाक के बाद जबरन इद्दत में बैठने का बनाया गया दबाव विराेध करने पर महिला काे मारपीट कर घर से निकाला मामला पुलिस तक पहुंचा ताे पति काे याद आई गलती

less than 1 minute read
Google source verification
tripal_tlaq.jpg

tripal talaq

सहारनपुर। तीन तलाक के विरोध में नया कानून अमल में आ जाने के बाद भी सहारनपुर के गागलहेड़ी में 6 बच्चों की मां को तीन तलाक दे दिया गया। आरोप यह भी है कि तीन तलाक देने के बाद महिला को जबरन इद्दत में बैठाया गया और विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

यह भी पढ़ेंः अजब-गजब: लव मैरिज के बाद बहू ने सास पर लगाया ऐसा आरोप पुलिस ने भी जोड़ लिए हाथ

इस घटना के बाद पुलिस (Police) पीड़ित महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव उग्राहू की है। इसी गांव की रहने वाली खुर्शीदा ने पुलिस को बताया कि उसके 6 बच्चे हैं। पति मुस्तकीम ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं जब यह मामला मदरसे के हाफिज के पास पहुंचा तो आरोप है कि हाफिज ने खुर्शीदा पर इद्दत में बैठने का दबाव बनाया और कहा कि अब उसे इद्दत करनी ही हाेगी। जब खुर्शीदा को कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया तो वह पुलिस की चाैखट पर पहुंची।

यह भी पढ़ें:संभल और मेरठ की घटना के बाद सहारनपुर में भी बच्चा चोरी के शक में मंदबुद्धि की पिटाई

सहारनपुर एसएसपी (IPS OFFICER) दिनेश कुमार पी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में मदरसे के हाफिज पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग