14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंपनियों का करोड़ों रुपया माफ, किसान कर रहा आत्महत्या, सहारनपुर में प्रियंका का भाजपा पर हमला

Lok Sabha Elections 2024: यूपी के सहारनपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हो चुका है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर सियासी तीर चलाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने बड़ी कंपनियों का करोड़ों रुपया माफ कर दिया। जबकि किसान आत्महत्या कर रहा है।

2 min read
Google source verification
Priyanka Gandhi Roadshow in Saharanpur

UP Lok Sabha Elections 2024: यूपी के सहारनपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हो चुका है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर सियासी तीर चलाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने बड़ी कंपनियों का करोड़ों रुपया माफ कर दिया। जबकि किसान आत्महत्या कर रहा है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इंडिया गठबंधन की ओर से प्रियंका गांधी पहली बार सहारनपुर पहुंची हैं। यहां वे पहली बार रोड शो कर रही हैं। इसको लेकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिख रहा है। बड़ी संख्या में मौके पर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता मौजूद हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुए रोड शो में लोग सपा और कांग्रेस के झंडे लेकर पहुंचे हैं। भारी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक पहुंचे हैं। वहीं बताया गया कि प्रियंका का ये रोड शो दो किमी लंबा होगा।

रोड शो अधिकतर मुस्लिम आबादी के बीच से गुजरेगा। इसमें प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में वोट करने की अपील कर रही हैं। दरअसल, इस बार लोकसभा चुनाव में अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई बड़ा स्टार प्रचारक जिले में नहीं आया था। पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करने पहुंची हैं। प्रियंका गांधी रोड शो से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बड़ी-बड़ी कंपनियों का करोड़ों रुपये माफ कर दिया। जबकि दूसरी ओर किसान कर्ज तले दबकर आत्महत्या करने को मजबूर है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर का मुद्दा लटकाया, कोटद्वार में विपक्षियों पर गरजे अमित शाह

मुस्लिम आबादी पर केंद्रित होगा प्रियंका गांधी का रोड शो

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगी। इसके बाद सहारनपुर में गोली कोठी से रोड शो शुरू होगा। रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह का पुल, रांघडो का पुल और कुतबशेर होते हुए गरुद्वारा रोड पर खत्म होगा। यह अधिकतर क्षेत्र मुस्लिम आबादी वाला है। लकड़ी बाजार, कम्बौह का पुल, रांघड़ो का पुल, कुतुबशेर होते हुए गुरू सिंघ सभा गुरुद्वारा, गुरुद्वारा रोड पर संपन्न होगा।