
rashifal 18 march 2019
Daily Horoscope में जानते हैं साेमवार आज यानि 26 नवंबर का राशिफल। Daily Rashifal में प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ बता रहे हैं कि आज कैसा रहने आपका दिन आैर क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे ताे आईए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशियाें का चंद्र राशिफल
आज का राशिफलमेष राशि | aaj ka rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज तनाव आपके स्वभाव पर हावी हो सकता है। आज सोने की खरीदारी करने आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। आज परिजन आपके खर्चीलें व्यवहार को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हालांकि यह नई बात नहीं हाेगी लेकिन आज खर्च करने से अधिक पैसा सेव करने की आवश्यकता है। आपको भविष्य के लिए धन जोड़ना चाहिए। आज आपका मन रोमांटिक रहेगा और आपको प्रकृति से प्रेम होगा। जब आप सीनियर या महत्वपूर्ण लोगों से बात कर रहे हैं तो बातचीत में शब्दों का प्रयोग बेहद सावधानी से करें। जरा सी गलती दूसरों के मन में आपके लिए पूर्वाग्रह बना सकती है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी दें।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृष राशि (Taurus) वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है लेकिन आज प्रिय को इंप्रेस करने के लिए अधिक खर्च करना आपके लिए उचित नहीं है। अपने जीवन रस को जागृत कीजिए और प्रेम की ओर बढ़िए। इससे जो निराशा के भाव आपके मन में हैं वह सभी खत्म हो जाएंगे। आज जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है लेकिन सड़क पार करते समय आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज यात्रा के अवसर आपको मिल सकते हैं। आज यात्रा आपके लिए लाभ के योग लेकर आ रही है लेकिन रफ्तार से दूरी बनाए रखें
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर निवेश करना चाहिए। आज सीनियर से या फिर एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही निवेश करने का दिन है। आज प्रिय से मुलाकात में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना आपके लिए उचित नहीं है। आज ऐसे कार्यों में आपका मन लगेगा जिनसे दूसरों को लाभ होता है। आज इंसानियत का संदेश आप देंगे। अपने जीवन की समस्याओं को पीछे छोड़ते हुए आज जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का भाव आपके मन में उत्पन्न होगा। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर है। अगर निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज अच्छे लाभ आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। दोपहर बाद आज आराम करने का समय है। परिवार को समय दें। आज यात्रा आपके लिए शुभ नहीं है जब तक बहुत जरूरी ना हो यात्रा करने से बचें, वाहन चलाते समय सचेत रहें। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना चाहिए और परिवार के किसी भी सदस्य से बहस करने से आपको परहेज करना चाहिए। आज जो योजनाएं आपने बनाई हैं, हो सकता है उनमें कुछ अड़चनें आए या आलस की वजह से आप अपने काम छोड़ दें, लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता बिल्कुल नहीं है। खुद से बात करें, खुद की शक्तियों को पहचाने आप सभी कार्यों को करने में सक्षम हैं।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों की राशि में भाग्य का साथ आज साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन चंद्र राशिफल में कर्म ही प्रधान है। इसलिए भाग्य के सहारे बैठना उचित नहीं है। आज जितना कर्म आप करेंगे उतना फल आपको मिलेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहने की आपको आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुआें में सजगता जरूरी है। आज घर से बाहर का खाना आप के लिए उचित नहीं है। आज धैर्य की कमी आपके स्वभाव में दिखाई देगी। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। आज किसी वृक्ष को अपने हाथ से पानी देना आपके लिए शुभ है
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन परिवार जनों के साथ मधुर वाणी अपनाएं। जिस तरह से आप परिवार के सदस्यों से रूखेपन के साथ बातचीत कर रहे हैं वह उचित नहीं है। आपकाे यह बात समधनी हाेगी कि बाकी सब सपने हाेते हैं अपने ताे अपने हाेते हैं। अगर आप परिवार से करीबी नहीं बनाएंगे ताे इससे तनाव बढ़ सकता है आपकी चिंताएं बढ़ेंगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आज नए सौदे आपके लिए फायदेमंद होंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी से बचें। पार्टनर से भी थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। गुस्से की अधिकता आज आपके स्वभाव में दिखाई दे सकती है। इसलिए मन को काबू में रखें बातें करते समय कोई भी ऐसे शब्द इस्तेमाल ना करें जिससे दूसरों को आघात पहुंचता हो आज कुछ नए लोगों से मिलने का अवसर आपको मिलेगा
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज शारीरिक रूप से आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। कठिन समय में भी सामान्य रहना और मुस्कुराते रहना आपके सुंदर स्वभाव का अनमोल गहना है। आज खुश रहिए तनाव से बचे परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आपको मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी आज सहकर्मी आपका साथ देंगे। आज अपने कार्यों को पूर्ण करने का समय है। कार्यों को दूसरों के भरोसे ना छोड़ें। जीवनसाथी से प्रेम बनाकर रखें। तनाव होने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज कोई भी नया फैसला लेने से पहले आपको सोच समझ कर ही कदम आगे बढ़ाना है। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद आप को मिलने वाला है। आज के दिन कार्यों की अधिकता रहेगी कन्फ्यूजन बढ़ेंगे। ऐसा हो सकता है कि आप कोई बड़ा निर्णय लेते समय खुद को अक्षम महसूस करें। ऐसे में पिता या फिर प्रिय से सलाह ले सकते हैं। आज अच्छी सलाह आपको मिलने वाली है। अच्छी बात यह है कि आज लोग आपके व्यवहार से खुश दिखाई देंगे। जीवन साथी से तनाव होने की आशंकाएं भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रही हैं।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रही है लेकिन लाभ अपने साथ खर्च लेकर भी आएगा। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहें। आज परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा नहीं करना है।आज आप प्रिय से प्रेम पाएंगे और इससे आपका मन खुश हो जाएगा। आज परिवार को समय देना आपके लिए बेहद आवश्यक है। बच्चों से बातें करें और उनके मन को टटोलने की कोशिश करें। आज कुछ मेहमान भी आपके घर पर आ सकते हैं। मेहमानों का आदर सत्कार कीजिए घर में खुशहाली आएगी
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपका मन चंचल रहेगा। आप कोई भी निर्णय लेते समय खुद को एकाग्र नहीं महसूस करेंगे। मन के उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए। आज दोपहर बाद का समय आपके लिए बेहद अच्छा है। खुशी का माहौल है पुराने मित्रों से मुलाकात होगी प्रिय से मुलाकात होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज खुद को आप सब से भाग्यशाली व्यक्ति समझेंगे। परेशानियां कुछ आ सकती हैं लेकिन आज आपका मन इतना पवित्र है कि आप सभी परेशानियों से अकेले ही निपट लेंगे। आज गाय को अपने हाथों से मीठा देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज भूतकाल आपके ऊपर हावी रहेगा। आज पुरानी मधुर यादें दिन भर आपका पीछा करती रहेंगी, लेकिन इसका असर अपने कार्यों पर ना पड़ने दें। आज जो आपका मन करे उसे कीजिए। आज निवेश आपके लिए उचित नहीं है। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो आज प्रस्ताव आप के लिए आ सकते हैं। चिंता से आज आपको बचना चाहिए। आज जो भी सूचनाएं आपको मिले उन्हें पुष्ट करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। आज गलत सूचनाएं भी आप तक पहुंचेंगी। इसलिए मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित एक्शन लेना आज आपके लिए उचित नहीं है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है भाग्य आपके साथ ।है खुशी वाले समाचार आपको मिलेंगे। ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जिनसे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। दूसरों को आप प्रभावित आज आसानी से कर लेंगे। कुछ ऐसे कार्यक्रमों में आपको शामिल होने का अवसर मिलेगा जहां से आपकी जानकारी बढ़ेगी और नई जानकारियां आपको मिलेंगी। आज जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। खाने पीने की वस्तु के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको थोड़ा सजग रहना हाेगा।
Updated on:
26 Nov 2018 12:36 pm
Published on:
26 Nov 2018 07:12 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
