
deoband
सहारनपुर। किसानों के लिए अच्छी खबर है। देवबंद शुगर मिल के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। बुधवार देर शाम एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में दोनों पक्ष, मिल प्रबंधन व कर्मचारियों के बीच समझौता नाम लिखा गया समझौते के बाद कर्मचारी यूनियन ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल बोनस की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से मैसर्स त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्री शुगर यूनिट देवबंद के कर्मचारी हड़ताल पर थे और कर्मचारियों ने साफ कह दिया था कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों की हड़ताल से पेराई सत्र में देरी हो रही थी और इसका असर हजारों किसानों पर पड़ रहा था।
बुधवार शाम एडीएम प्रशासन एसबी सिंह की अध्यक्षता में मैसर्स त्रिवेणी इंजीनियरिंग शुगर यूनिट प्रबंधन व श्रमिक संघ के बीच वार्ता हुई। घंटों चली इस वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। सहमति के बाद कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है और इसका लाभ अब हजारों किसानों को मिलेगा।
इस तरह हुआ समझौता
मिल प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष 8.33 प्रतिशत बोनस बन रहा था लेकिन कर्मचारी संगठन 20% बोनस भुगतान की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन रही थी और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार को एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बन गई की इस सत्र में कर्मचारियों को ट्रिपल इंक्रीमेंट मिल प्रबंधन की ओर से दिया जाएगा। मिल प्रबंधन के अनुसार प्रत्येक वर्ष सिंगल इंक्रीमेंट कर्मचारियों को दिया जाता है लेकिन कर्मचारियों की मांग को देखते हुए ट्रिपल इंक्रीमेंट देने पर प्रबंधन तैयार हो गया है। इसी आधार पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है।
ये रहे मौजूद
मिल प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त महाप्रबंधक जयपाल सिंह सहायक महाप्रबंधक एसपी सिंह और लीगल प्रबंधक संदीप कुमार मौजूद रहे जबकि श्रमिक संघ की ओर से अध्यक्ष धनपाल सिंह, महामंत्री मदन पाल सिंह, कर्मचारी यूनियन शुगर मिल से मोहम्मद हसीन प्रमोद शाही, ओम करण सूरज देवेंद्र और वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Published on:
30 Oct 2019 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
