7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासगंज पर विवादित पोस्ट करना महिला अफसर को पड़ा महंगा, सरकार ने कर दी इतनी बड़ी कार्रवाई

कासगंज पर विवादित पोस्ट करना रश्मि वरुण को महंगा पड़ गया।

3 min read
Google source verification
deputy director rashmi varun dismissed from saharanpur in kasganj case

सहारनपुर। कासगंज हिंसा को लेकर विवादित पोस्ट करने वाली डिप्टी डायरेक्टर रश्मि वरुण पर आखिरकार गाज गिर गई। शासन ने डिप्टी डायरेक्टर सांख्यिकी सहारनपुर को लखनऊ अटैच कर दिया है और इन आदेशों के बाद अब रश्मि वर्मा ने सहारनपुर डिप्टी डायरेक्टर पद का चार्ज भी छोड़ दिया है। नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव संजीव सरन की ओर से जारी हुए आदेश में रश्मि वरुण को चार्ज से हटाने की बात कही गई है और उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कासगंज बवाल: डिप्टी डायरेक्टर रश्मि वरुण ने विवादित पोस्ट के लिए मांगी माफी, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: योगी राज में सपा के बड़े नेता के भतीजे को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

प्रमुख सचिव ने किए आदेश जारी

उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई घटना को लेकर बरेली के डीएम ने Facebook पर एक टिप्पणी की थी। बरेली के डीएम पर तो शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी लेकिन डीएम बरेली की पोस्ट का समर्थन करने वाली सहारनपुर की डिप्टी डायरेक्टर सांख्यिकी रश्मि वरुण ने को शासन ने नहीं बख्शा। रश्मि वरुण के खिलाफ शासन ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें सहारनपुर डिप्टी डायरेक्टर के पद से हटा दिया है। नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव संजीव सरन की ओर से जारी हुए आदेश में रश्मि वरुण को चार्ज से हटाने की बात कही गई है और उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दारोगा ने बंधक बनाकर पहले महिला कांस्टेबल के साथ किया रेप, फिर जो किया कांड सुनकर रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: 25 करोड़ की पकड़ी गई पुरानी करेंसी में बड़ा खुलासा, कई दिग्गजों पर गिरेगी गाज

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=LHk8sxmBODw

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: इस कारण से 20 फरवरी तक बंद रहेंगे सभी सरकारी स्कूल

यह था पूरा मामला

दरअसल, सहारनपुर की डिप्टी डायरेक्टर सांख्यिकी रश्मि वरुण ने कासगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि यह कोई नई बात नहीं है। अंबेडकर जयंती पर सहारनपुर के सड़क दूधली में भी ऐसी ही रैली निकाली गई थी, उसमे अंबेडकर गायब थे या कहिए कि भगवा रंग में विलीन हो गए थे। रश्मि वरुण ने यह भी लिखा था कि कासगंज में भी यही हुआ। उनका यह कहना था कि तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता नामक जो लड़का मारा गया, उसे किसी दूसरे-तीसरे समुदाय ने नहीं मारा। बल्कि, उसे केसरी सफेद और हरे रंग की आड़ लेकर भगवा ने खुद मार, जो नहीं बताया जा रहा है। इस तरह विवादित पोस्ट करते हुए रश्मि वरुण ने कासगंज हिंसा कि मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर छाई सुर्खियों पर सवाल खड़े किए थे। रश्मि ने यह भी कहा था कि जो नहीं बताया जा रहा है वह सच्चाई यह है कि अब्दुल हमीद की मूर्ति पर तिरंगा फहराने की बजाय इस तथाकथित तिरंगा रैली में चलने की जबरदस्ती की गई और केसरिया सफेद हरा और भगवा रंग पर लाल रंग भी भारी पड़ गया।

पोस्ट पर मांगी थी माफी

डिप्टी डायरेक्टर सांख्यिकी सहारनपुर रश्मि वरुण ने अपनी इस पोस्ट पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। लेकिन, माफी मांगते हुए उन्होंने यही कहा था कि उन्होंने जो पोस्ट की है वह गलत नहीं है। लेकिन, फिर भी अगर उनकी पोस्ट से किसी व्यक्ति विशेष या धर्म विशेष के व्यक्ति को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगती हैं। माफी मांगने के बाद अब शासन ने रश्मि वरुण को सहारनपुर से हटा दिया है।

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=9oV0bvFK2Jo

देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=PWFcY1I9_Fk