27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: धर्म सिंह सैनी ने डिप्टी CM केशव को बताया CM, कहा- आपके लिए खून की नदियां बहा देंगे

UP News: सहारनपुर में सैनी समाज के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए धर्म सिंह सैनी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि योगी केंद्र की राजनीति करे और केशव को प्रदेश की कमान सौंपी जाए।

3 min read
Google source verification
 dharam-singh-saini-told-deputy-cm-keshav-as-cm

जनसभा में केशव का सम्मान करते आयोजक

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में गए धर्म सिंह सैनी ने शनिवार को एक अजीबो गरीब बयान दे दिया। सैनी समाज की तरफ से आयोजित सभा में उन्होंने मंच से डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बता दिया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो वह केशव प्रसाद मौर्य के लिए वह सहारनपुर से लखनऊ तक खून की नदियां बह देंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि केशव को प्रदेश की कमान दे दी जाए।

केशव के लिए खून की नदियां बहा देंगे
सहारनपुर में शुक्रवार को सैनी समाज की तरफ से आयोजित भागीरथ जंयती समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंच पर मौजूज डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य को CM बताया। इसके साथ ही उन्होंने मौर्य की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप अगर कहो कि यहां से लखनऊ तक आपके लिए खून की नदियां बहा दें तो आपके लिए खून की एक-एक बूंद देने के लिए तैयार हैं।

हमारी गलती की वजह से आप नहीं बन पाए CM
इस दौरान धर्म सिंह सैनी ने कहा कि केशव मौर्य को सीएम पद पर होना चाहिए था। यह हमारी गलती रही है। लेकिन भाजपा, ईश्वर में विश्वास करती है। जब ईश्वर में विश्वास करती है, तो किस्मत का भी खेल होता है। जब तक हमारे समाज के सितारे बुलंद नहीं होंगे, तब तक हम मुख्यमंत्री की सीट पर नहीं जा सकते हैं। सितारे ताली बजाकर और हवन-पूजा करके नहीं सुधर सकते हैं। वो संघर्ष से बदल सकते हैं।

देश को योगी की जरूरत
केशव के सामने ही सैनी अपनी बात को आगे रखते हुए कहा कि हम वर्तमान मुख्यमंत्री को हटाकर आपको मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं, वो देश की राजनीति करें। केंद्र की बढ़िया राजनीति करें। उनकी जरूरत देश को है।

सैनी समाज के विधायक बने तो आप सीएम बनेंगे
पूर्व मंत्री ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि सीएम का इलेक्शन मेयर जैसा नहीं होता है। सीएम MLA से बनता है। जब आपके समाज के विधायक बनेंगे, तब आप सीएम बनेंगे। पश्चिमी यूपी में सैनी समाज के 7 से 8 विधायक बनते थे। अभी 2 थे, लेकिन अब 1 रह गए। MLC की बात करूं, तो जसवंत सैनी हैं। लेकिन सीएम MLC नहीं, विधायक बनाते हैं।

हमारे समाज पर बहुत अत्याचार हो रहा
वहीं, सैनी ने केशव मौर्य से शिकायत करते हुए कहा कि पिछले 20 साल से हमारे समाज का उत्पीड़न नहीं हुआ। लेकिन एक साल से समाज का उत्पीड़न हो रहा है। हमारी हैसियत यह होनी चाहिए कि समाज के ऊपर कोई भी उंगली न उठा पाए। हम आपकी ओर देख रहे हैं। आप सहारनपुर की ओर देखें और इसे गोद ले लें। समाज के लोगों पर ध्यान रखें। क्योंकि, समाज के लोगों पर पुलिस अन्याय कर रही है। बता दें कि सैनी समाज की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के चीफ गेस्ट थे। उनके अलावा, राज्यमंत्री जसवंत सैनी और नकुड़ से भाजपा विधायक मुकेश चौधरी भी इसमें शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: UP Politics: घर से टिफिन लाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, बनाएंगे 2024 का प्लान

2022 में सपा में शामिल हुए थे शामिल
बता दें कि केशव मौर्य को CM बनाने की बात करने वाले धर्म सिंह सैनी योगी सरकार के पहले कार्यकाल में आयुष मंत्री रहे। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ सपा का हाथ पकड़ लिया था। उनके मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में शामिल होने पर अखिलेश ने उन्हें सहारनपुर की नकुड़ सीट से प्रत्याशी भी बनाया था। हालांकि सैनी अपना चुनाव हार गए थे। बाद में उनका सपा से भी मोहभंग हो गया। कई बार उनके भाजपा ज्वाइन करने की चर्चाएं सियासी गलियारे में सामने आई हैं।