11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Deewali Rashifal मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि वालाें का आज का भाग्य

Horoscope से जानिए दीवाली पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशियाें का Rashifal 7 November 2018

6 min read
Google source verification
rashifal

rashifal

Diwali Rashifal 7 November 2018 (आज का राशिफल) ज्याेतिष विद्या के अनुसार आज यानि दिवाली का दिन ''आयुष्मान'' नाम से शुरू हाे रहा है। शाम काे ''साैभाग्य'' याेग बनेगा। इस तरह यह दिवाली सभी राशियाें के लिए अच्छे संकेत आैर फल लेकर आई है। यह दीवाल मुख्य रूप से मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु आैर मकर राशियाें के जातकाें के लिए विशेष लाभ वाली है। इस दिवाली कैसा रहने वाला है आपका भाग्य आैर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की कितनी हाेगी कृपा यह जानते हैं आज के राशिफल में। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी


आज का राशिफलमेष राशि | aaj ka rashifalmesh Rashi
मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आपका मन चंचल बना रहेगा। दिन-भर स्वभाव में बदलाव दिखाई देता रहेगा। कभी गुस्सा तो कभी तनाव आज आपके चेहरे पर महसूस हाेगा। अच्छी बात यह है कि आज परिवार में सुख शांति के योग आपके लिए बने हुए हैं लेकिन किसी मित्र से आज विवाद होने की आशंका भी साथ-साथ चल रही है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज व्यापार में मामूली कठिनाई आ सकती हैं लेकिन यह क्षणिक कठिनाई हाेगी इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है धैर्य बनाएं रखें। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का स्मरण कीजिए। वाणी में मधुरता बनाए रखिए और बहस करने से बचिए यही आज आपके लिए मंत्र हैं।

आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज गुस्से की अधिकता आपके व्यवहार में घर कर सकती है। आज आपका मन भी शांत नहीं रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग जन से आपके मतभेद भी आज हो सकते हैं। दैनिक कार्यों में भी आज आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज जिद्दी रवैया आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज जितना कम आप बोलेंगे आप के लिए उतना ही अच्छा है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से आज आपको बचना चाहिए। आज भगवान श्री कृष्ण का ध्यान धरिए, उन्हें स्मरण करने से कष्टों का निवारण होगा और स्वभाव में सरलता लाने में मदद मिलेगी


आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज दिवाली पर राशिफल अच्छे याेग लेकर आया है। आज मानसिक रूप से चल रही परेशानियां कम हाेंगी और आप खुद को दुरुस्त महसूस करेंगे। आज आय के साधनों में भी वृद्धि होने वाली है। धन लाभ के योग आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं। कार्य क्षेत्र में भी आज विस्तार के योग हैं। आज किसी से भी नफरत आपको नहीं करनी है। किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथ से खाना दें। घर से निकलने से पहले पानी पी लें और बहस करने से आज बचें। आज आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे और इसी ऊर्जा से आज आपके सारे काम बनने वाले हैं। ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना है


आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है आज पूजा अर्चना में मन लगाने की आवश्यकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज आपके लिए बाेलचाल में मधुरता बनाए रखना बेहद आवश्यक है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। बाेलेत समय बात करते समय यह गुस्सा आपके शब्दाें में भी झलक सकता है, लेकिन इस पर आप को काबू करना होगा और आज स्वभाव में सरलता आपको बनाकर रखनी होगी। आज उन मुद्दों पर सोचने का समय नहीं है जो आपको सीधे तौर पर प्रभावित नहीं कर रहे हैं। आज परिवार को समय दें और बच्चों से बातें करें। तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आज आपके लिए शुभ है।


आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए दिवाली बेहतर रहने वाली है। परिवार में अगर किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल भी आज बेहतर होगा और सुख शांति का संचार होगा। आज आपको धैर्य से काम लेना है। आप धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी हैं लेकिन आज परीक्षा भी आप की हो सकती है। याह रखिएगा आज धैर्य ही आपकी सफलता का मंत्र है। किसी भी घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देना आजा आपके लिए उचित नहीं है। सोच विचार करने के बाद ही आपको निर्णय आज लेने चाहिए। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण करना आपके लिए अच्छा रहेगा शाम के समय घर से ज्यादा दूर ना रहे।


आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज आपको अवसर को पहचानकर आगे बढ़ना हाेगा और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहना होगा। आज किसी मित्र के सहयोग से आपके लिए कारोबार के नए रास्ते खुलेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है जब आप घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की आप सोच रहे थे तो आज उत्तम दिन है। आज नया कार्य आप शुरू कर सकते हैं। दैनिक कार्यों में आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन कार्य से पहले फल की इच्छा आज आपको नहीं करनी है। आज किसी गरीब व्यक्ति को कपड़ा देना आपके लिए शुभ है


आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव जैसा रहेगा। आज आपके स्वभाव में दिन भर बदलाव होता रहेगा। बुजुर्ग जनों का आज आपको सहयोग मिलने वाला है। बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखें। धन लाभ के याेग भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज पुराना रुका हुआ धन आपके पास लाैट सकता है अगर आपने किसी को पूर्व में पैसा उधार दिया था तो आज उसके वापस लौटने के योग दिखाई दे रहे हैं। उन लोगों को याद दिलाएं जिन्हें आपने पैसा उधार दिया था। ध्यान रहे आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है और सड़क पार करते समय भी आपको सावधान रहना होगा। आज दूसरों की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आज रात में वाहन चलाने से बचे


आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज वैचारिक मतभेदों की आशंका आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसिलए बहस करने से आपको आज बचना है। दूसरों के कार्यों की निंदा करने से भी आज आपको बचना चाहिए। आज परिवार में भी किसी व्यक्ति के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। अच्छी बात यह है कि आज परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का आपको अवसर मिलेगा। आज परिवार को समय दें। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और विश्वास में वृद्धि होगी। आज माता लक्ष्मी और प्रथम भगवान श्री गणेश का स्मरण कीजिए वंदन कीजिए। आज दिवाली पर भगवान श्री गणेश का वंदन करने से आपके जीवन में चल रही धन की कमियां दूर हाेंगी।


आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके बारे में आपने नहीं सोचा था। आज कार्यक्षेत्र में सीनियर से आप का विवाद हो सकता है। इसलिए संयमित रहें, ध्यान रहे आप सभी तरह के कार्य को करने में निपुण हैं। आसानी से सभी परिस्थितियों से आप निपट लेते हैं और यही कारण है कि आज आपको अन्य कार्य भी दिए जा सकते हैं। आज आत्मविश्वास में आप थोड़ा कमी महसूस कर सकते हैं लेकिन सकारात्मकता बनाए रखिएगा। आज कुछ ऐसे कार्य भी आपको करने पड़ सकते हैं जो आपकी दिनचर्या में शामिल नहीं थे। आज घर पर आने वाले सभी अतिथियों का सत्कार सम्मान कीजिए। भविष्य में आपको इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों से मन की बातें कीजिएगा लेकिन आज पटाखे चलाते समय आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज दूसरों की गलती से भी आपको परेशानी हो सकती हैं


आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज गुस्से की अधिकता आपके स्वभाव में रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से बहस भी हो सकती है। इसलिए आज वाणी में मधुरता बनाए रखना आपके लिए बेहद आवश्यक है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन के क्षेत्र में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। आज भगवान श्री गणेश का ध्यान धरिए उनका ध्यान करने से आपके सभी रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज परिवार को समय दें। आने वाले अतिथियों का सम्मान करें। आज जितना आदर आप दूसरों का करेंगे उतना ही सम्मान आज आपको भी मिलने वाला है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथ से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा गुस्से वाला रहेगा। पारिवारिक समस्याएं आज आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। गुस्से से आज आपको बचने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आप को घेरने की कोशिश कर सकता है। याद रहे आज जीवन साथी से भी मतभेद होने की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें और जीवनसाथी की बातों को आज काटने से भी आपको थोड़ा परहेज करना चाहिए। आज उन मुद्दों पर आपको समय खराब करने की आवश्यकता नहीं है जो तात्कालिक रूप से बेहद आवश्यक नहीं है। आज वर्तमान में जीने का समय है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भजन सुनने से आज आपकी इंद्रियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है, चुगली करने से भी आज आपको बचना चाहिए। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है

आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ वाला दिन है लेकिन आज बेवजह के झगड़ों में भी आप घिर सकते हैं। आज आपको झगड़ों से बचना चाहिए। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ परेशानियां आ सकती है, लेकिन आप सभी परेशानियों का डटकर सामना कर लेंगे। शाम तक हालात सामान्य हो जाएंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। रफ्तार से आज बचें। आज रफ्तार आपके लिए उचित नहीं है