5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिल्ली समझ तेंदुए के बच्चे को घर लेकर पहुंच गया किसान और फिर…

घर पहुंच गये गांव के लाेग मच गया हड़कंप

2 min read
Google source verification
news

बिल्ली समझ तेंदूए के बच्चे को घर लेकर पहुंच गया किसान और फिर...

सहारनपुर।देवबंद क्षेत्र के एक गांव में स्थित खेत के अंदर तेंदुए के बच्चे खेलते हुए पहुंच गये। यहां किसान ने तेंदुए के बच्चों को खेलता देख उन्हें बिल्ली के बच्चे समझ लिया। इस दौरान तेंदुए का एक बच्चा फसल के बीच इधर उधर हो गया। वहीं दूसरे बच्चे को हाथों से उठाकर किसान अपने घर ले पहुंचा। यहां दूध पिलाने के दौरान किसान ने बिल्ली समझकर लेकर पहुंचे तेंदुए के बच्चे की पहचान की। इसका पता चलते ही घर से लेकर गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग किसान के घर जा पहुंचे। इसके साथ ही लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग की टीम को दे दी।

पता चलने पर मचा हड़कंप, किसान तुरंत यहां लेकर पहुंचा तेंदुए का बच्चा

दरअसल देवबंद के गांव रणसूरा में परिक्षित मलिक अपने परिवार के साथ रहते है। वह खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बुधवार को परिक्षित को शाम के समय गेहूं के खेत में 2 तेंदुए के शावक आपस मे खेलते दिखे। परिक्षित ने सोचा की यह बिल्ली के बच्चे है। इस दौरान एक बच्चा फसल के बीच खो गया। वहीं एक तेंदुए का बच्चा परिक्षित के सामने ही खेलता रहा। उसे वह बिल्ली का बच्चा समझकर अपने घर लेकर चले गये। वह बच्चे को यहां दूध पिलाने का प्रयास कर रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि यह बच्चा बिल्ली का नहीं बल्कि तेंदुए का है। इस बात का पता गांव वालों को लगा, तो किसान के घर पर भीड़ जमा हो गई। लोग बच्चे की वीडियो बनाने लगे। साथ ही लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। उधर गांव में हड़कंप का माहौल सा हो गया।

वन विभाग की सलाह पर वापस खेत में लेकर पहुंचे तेंदुए का बच्चा

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने किसान से कहा कि वह तेंदुए के बच्चे को जहां से भी लाये है। वहीं पर छोड़ दें। अन्यथा इसकी मां बहुत ही खतरनाक होगी। जो अपने बच्चे को तलाशते हुए गांव में पहुंच सकती है। जिसके बाद खेत स्वामी परिक्षित त्यागी ने बताया कि वन विभाग अधिकारियों ने हम से कहा कि इसे छोड़ दो वापस नहीं, तो इसकी मां बहुत खतरनाक हो जाएगी और वो गुस्से में आ जाएगी।इसके बाद हम उसे वापस खेत में छोड़ आये।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग