
सहारनपुर। विजय माल्या, मेहुल चौकसी तो आपके याद होंगे, जिन्होंने भारतीय बैंकों से हजारों करोड़ का लोन लेकर रफूचक्कर हो गए। लेकिन एक किसान जब अपना बिजनेस शुरू करने के लिए लोन लेने गया तो बैंक से उसे दुत्कार मिली। निराश शख्स ने अपने परिवार का पालन करने के लिए हार नहीं मानी और अब बिजनेस के लिए पैसे इक्ट्ठे करने की जुगत में लग गया। इसके लिए उसने एक ऐसा रास्ता अपनाया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल शख्स का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद की किडनी बेचने का ऐलान किया है।
सहारनपुर के कई इलाकों में किडनी बेचने के पोस्टर लगे हुए हैं। जिसमें एक शख्स ने अपनी किडनी बेचने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक30 साल के किसान रामकुमार परिवार के भरण पोषण के लिए अपना बिजनेस शुरू करना चाहते थे। इसके लिए वह लोन लेने यूनियन बैंक पहुंचे। उन्होंने बताय कि बैंक से लोन नहीं मिल रहा है। लोन नहीं मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि वह किडनी बेचना चाहते हैं और पोस्टर्स लगवा दिए। रामकुमार ने दावा किया है कि दुबई और सिंगापुर से कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर किडनी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।
इसके साथ ही राजकुमार ने बताया कि ऐसा नहीं है वो केवल लोन के भरोसे ही रहे। लोन नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि पीएम कौशल विकास योजना के तहत एक कोर्स करने के बाद शायद लोन आसानी से मिल जाए। राजकुमार ने कोर्स भी कर लिया लेकिन फिर भी लोन नहीं मिला।
वहीं सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल होने और शहर में लगने की वजह से मामला सामने आया तो बैंक मैनेजर ने सफाई दी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहारनपुर के मुख्य मैनेजर ने कहा कि राजकुमार जिस बैंक से लोन लेने गए थे उस पर करीब 40 करोड़ का एनपीए है। हालाकि उनके आवेदन पर बैंक दुबारा संंज्ञान लेगा और उनकी जहां तक संभव हो सके मदद की जाएगी।
Updated on:
22 Aug 2019 11:46 am
Published on:
22 Aug 2019 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
