सहारनपुर

Saharanpur: घरेलू विवाद में बोलने पर पिता ने 26 वर्षीय मंदबुद्धि बेटे को गला घोंटकर मार डाला

सहारनपुर के देवबंद में एक पिता ने अपने 26 वर्षीय मंदबुद्धि बेटे की दूसरे बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

less than 1 minute read
रामपुर में चाकू से गला रेतकर बिजली मिस्त्री की हत्या, परिजन करते रहे तलाश, जंगल में मिली लाश

सहारनपुर के देवबंद में एक पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर दूसरे बेटे की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी बाप-बेटे फरार हो गए। मां ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और दोनों हत्यारोपी बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटनाक्रम के अनुसार देवबंद के भायला गांव में रहने वाले बाबू के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बीच उसका 26 वर्षीय बेटा सचिन भी बोल पड़ा।

सचिन मंदबुद्धि है और ऐसे में पिता व दूसरे बेटे पंकज को लगा कि इस मंदबुद्धि ने घर के विवाद में बोलने की हिम्मत कैसे की। इसी बात पर गुस्सा हुए दोनों बाप बेटों ने सचिन की गला घोट कर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ रामकरण और कोतवाली देवबंद प्रभारी पहुंचे। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि मां सावित्री की तहरीर पर बाप बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
16 Jul 2023 11:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर