
deoband
सहारनपुर। यूपी में अब बदमाशों काे पुलिस एनकाउंटर ( police encounter ) का डर सता रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि देवबंद ( Deoband ) की घटना कह रही है। शुक्रवार को देवबंद काेतवाली पहुंचे एक चिन्हित अपराधी ने अनाेखे अंदाज में सरेंडर कर दिया।
शुक्रवार दाेपहर एक व्यक्ति अपने हाथ में तख्ती लिए काेतवाली देवबंद पहुंचा। पहले ताे पुलिस काे भी समझ नहीं आया कि मामला क्या है लेकिन जब यह व्यक्ति नजदीक पहुंचा ताे पुलिस ने देखा कि वह काेतवाली का चिन्हित अपराधी है जाे सरेंडर करने आया है। इसने पुलिस से कहा कि अब वह काेई अपराध नहीं करेगा इसलिए आत्मसर्पण करना चाहता है।
जिस तख्ती काे हाथ में लेकर यह पहुंचा था उस पर लिखा था कि 'मेरा नाम छोटन है। मैं लबकरी गांव का रहने वाला हूं। अब मैं कभी भी भविष्य में अपराध नहीं करूंगा। खुद को देवबंद कोतवाली पुलिस के हवाले करने आया हूं।
कानपुर के खूंखार अपराधी विकास दुबे एनकाउंटर ( kanpur encounter vikas dubey) के बाद साेशल मीडिया ( social media ) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुई थी जिसमें पुलिस एक व्यक्ति काे कार में बैठाने की काेशिश कर रही है और वह व्यक्ति कहता है कि कार पलट जाती है, मै पैदल चलूंगा। इस वीडियाे काे कानपुर एनकाउंटर का साइड इफेक्टर बताकर साेशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था।
अब ऐसा ही मामला देवबंद में सामने आया है। हाथ में तख्ती लिए देवबंद काेतवाली पहुंचे इस आदतन अपराधी की फाेटाे साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही है। साेशल मीडिया पर लाेग इस घटना काे भी यूपी में चल रहे पुलिस एनकाउंटर का साइड इफेक्ट बता रहे हैं।
Updated on:
17 Jul 2020 11:45 pm
Published on:
17 Jul 2020 11:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
