7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिसगिरी पड़ी महंगी, पीड़ितों को चक्कर कटाने वाले 8 दरोगाओं पर FIR दर्ज

सहारनपुर में आठ दरोगाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इन्होंने थाने पहुंचे पीड़ितों की सुनवाई नहीं की और उनके प्रार्थना पत्र भी गायब कर दिए। अब एसएसपी के आदेश पर सभी आठ दरोगाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

2 min read
Google source verification
up_police.jpg

Ssp Saharanpur lodged FIR against 8 sub inspector

सहारनपुर एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने जिले में तैनात आठ दरोगाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली सदर बाजार में दर्ज FIR में कोतवाल वादी हैं। यानी एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार के कोतवाल ने ही तहरीर दी और अपनी ही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। जिन दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है वे सभी सहारनपुर के अलग-अलग थानों में तैनात हैं। यह मुकदमा दर्ज होने के बाद अब इन दरोगाओं को पुलिस कार्रवाई का डर सता रहा है।

जांच के नाम पर जेब में रख लिए पीड़ितों के प्रार्थना-पत्र

जिन दरोगाओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई है उन सभी पर पीड़ितों के प्रार्थना पत्र जेब में रख लिए जाने के आरोप हैं। एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से जो प्रार्थना पत्र जांच के लिए भिजवाए गए उन्हे दरोगाओं ने गंभीरता से ही नहीं लिया। इतना ही नहीं इन प्रार्थनापत्रों को अपनी जेब में रख लिया। हद तब हो गई जब ट्रांसफर हो जाने पर भी इन प्रार्थनापत्रों को थाने में जमा तक कराना जरूरी नहीं समझा। इस तरह इन पर ड्यूटी में लापरवाही करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवेहलना करने और सरकारी दस्तावेजों को गायब करने यानी अमानत-में-खयानत के आरोप हैं।

सभी आरोपी दरोगाओं ने की विभाग की बदनामी

जो पीड़ित अफसरों के सामने पेश होकर प्रार्थना पत्र दे रहे थे उन प्रार्थना पत्रों को इन दरागाओं ने अपनी जेब में रख लिया और विभाग की बदनामी हुई। पीड़ित चक्कर काटते रहे और जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो समाज में यह संदेश गया कि पुलिस काम नहीं करती और अफसरों के आदेशों पर भी जांच नहीं होती। जब एक पीड़ित ने एसएसपी को बताया कि पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका है लेकिन कोई सुनवाई आज तक नहीं हुई तो इस खेल का खुलासा हुआ है। एसएसपी ने जांच कराई तो ऐसे आठ दरोगाओं के नाम सामने आए जिन्होंने प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण नहीं किया और ट्रांसफर होने के बाद भी उन्हे जेब में लेकर घूम रहे हैं।

एसएसपी बोले सबकी होगी जांच

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि प्राथमिक जांच में जिन दरोगाओं की लापरवाही सामने आई है उन सभी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अब जिलेभर के ऐसे दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई होगी जिन्होंने लापरवाही की है।

यह भी पढ़ें: 13 बच्चों का पिता है दूध देने वाला ये बकरा, कीमत जान फटी रह जाएंगी आखें