23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saharanpur बाल सुधार गृह में लड़कियों से आपत्तिजनक व्यवहार, प्रबंधक पर FIR पांच बर्खास्त, जानिए पूरा मामला

IAS ऑफिसर कृति सिंह सहारनपुर बाल सुधार गृह का निरीक्षण करने पहुंची थी। यहां लड़कियों ने उन्हे बताया कि उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की जाती है अवैध वसूली भी होती है। इस पर अधीक्षिका समेत पांच को बर्खास्त कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
news_in_hindi.jpg

बालिका आवासीय बाल गृह सहारनपुर

Saharanpur के जनता रोड पर आवासीय बाल सुधार गृह है। यहां लड़कियों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दो दिन पहले लड़कियों का एक कथित वीडियो भी वायरल हुआ था। एसडीएम सदर इस बाल सुधार गृह का निरीक्षण करने पहुंची थी। यहां लड़कियों ने एसडीएम से बताया कि उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया जाता है। इस तरह लड़कियों ने अपने साथ यौन उत्पीड़न की शिकायत की। लड़कियों ने मारपीट और अवैध वसूली के आरोप भी लगाए। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर अधीक्षिका समेत पांच कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

लड़कियों ने कहा मैम हमे मदद की जरूरत है..
एक लड़की ने एसडीएम सदर को दो पन्नों की शिकायत दी है। इस शिकायत में लड़की ने कहा है कि , मैम प्रबंधक ने मुझे बात करने के बहाने अपने ऑफिस में बुलाया और छेड़खानी की। इतना ही नहीं कहा कि, कि अगर मेरी बात मान लोगी तो तुम्हे ससुराल भेज दूंगा। मैने इसकी शिकायत अन्य लड़कियों से करते हुए प्रबंधक के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही लेकिन अन्य लड़कियां डर गई। इसके दो दिन बाद प्रबंधक ने मुझे फिर से बुलाया और धमकी दी कि तुम लड़कियों को मेरे खिलाफ भड़का रही हो। इस तरह शिकायत करते हुए लड़की ने एसडीएम सदर से मदद मांगी।

मैम मुझे भंडार कक्ष में ले जाकर पीटा गया
अपनी शिकायत में लड़की ने कहा कि प्रबंधक वीपी सिंह ने पिंकी मैडम को बुलाया जो मुझे भंडार कक्ष में ले गई और बहुत मारा। जब इस बात का पता अन्य लड़कियों के चला तो उन्होंने एकजुट होने की बात कही। जब सभी लड़कियों ने साहस बंधाया तो अब आपको शिकायत कर रही हूं। लड़की ने लिखा है कि मैम प्लीज मेरी मदद करे, सभी लड़कियों की इज्जत का सवाल है। वीपी सिंह सभी लड़कियों की इजज्त से खेलता है।

तीन जिलों की लड़कियां हैं यहां
सहारनपुर के बालिका सुधार गृह में शामली मुजफ्फरनगर और बागपत की लड़कियां हैं। लड़कियों का आरोप है कि प्रबंधक और यहां पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने उनका वीडियो भी बनाया है। आरोपों के अनुसार लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर मिर्ची लगाई गई। लड़कियों ने कहा कि इस उत्पीड़न के खिलाफ वो धरना देकर भी बैठी थी जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जनकपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि जो FIR दर्ज हुई है उसमें डीपी सिंह को नामजद किया गया है। लड़कियों से आपत्तिजनक व्यवहार करना, मारपीट करना और मिलाई के लिए पैसो की डिमांड करना आदि आरोपों में एफआई दर्ज कराई गई है।