16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनवर्टर आैर वाटर टैंक कर लें फुल, आज इन इलाकाें में 5 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

दाे बिजली घराें लाईनाें में हाेना है तकनीकी सुधार जिसके चलते बत्ती रहेगी गुल

2 min read
Google source verification
saharanpur news

power cut

सहारनपुर।

यह खबर स्मार्ट सिटी सहारनपुर के लाेगाें के लिए हैं। सहारनपुर के पुराने शहर के कई माेहल्लाे में आज सुबह 9 बजे से दाेपहर 2 बजे तक पावर कट रहेगा। इस अवधि में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आपकाें सुबह से तैयारी करनी हाेगी। हम आपकाे बता रहे हैं कि सुबह 9 बजे से पहले अपने उन कार्याें काे निपटा लें जाे बिजली से पूरे हाेते हैं। यदि आप एेसा नहीं करते हैं ताे फिर आपके यह दैनिक कार्य दाेपहर बाद ही हाे पाएंगे। मुख्य रूप से उन क्षेत्राें में बत्ती गुल रहने वाली हैं जिन क्षेत्राें में सप्लाई जैनबाग आैर पुल खुमरान फीडर से हाे रही है। यानि आज पुराने शहर में पांच घंटे का पावर कट रहने वाला है।

इसलिए हाेगा कट

दरअसल पेपर मिल राेड स्थित वितरण वाले 220 केवी बिजली घर से जैनबाग फीडर आैर पिलखनी स्थित वितरण वाले बिजलीघर से पुल खुमरान फीडर काे जाेड़ने वाली बिजली लाईनाें की मरम्मत हाेनी है। प्रत्येक छह माह बाद यह मरम्मत की जाती है। इस मरम्मत कार्य के लिए पांच घंटे तक इन फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटाैती आज सुबह 9:00 बजे शुरू हाेगी आैर दोपहर 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। यानी जिन लोगों के प्रतिष्ठानों और घरों पर पुल खुमरान आैर जैनबाग फीडर से बिजली मिलती है आज उन्हे पांच घंटे की लंबी कटाैती का दंश झेलना पड़ेगा। इसलिए हम आपको सलाह दे रहे हैं कि दिनभर की परेशानी से बचने के लिए अपने घराें के पानी के टैंक आैर इनवर्टर आैर माेबाईल फाेन पूरी तरह से चार्ज कर लीजिएगा।

इन क्षेत्राें में बत्ती रहेगी गुल

अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग के मुताबिक आज सहारनपुर में खाता खेड़ी क्षेत्र, सम्राट विक्रम कॉलोनी, मदन पुरी कॉलोनी, धोबी घाट, राघव पुरम कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, बाबा लाल दास रोड, झाेटे वाला, रायवाला क्षेत्र, रानी बाजार क्षेत्र, कृष्णा नगर, प्रताप नगर, आजाद कॉलोनी, चांद कॉलोनी, गोटे शाह, वर्धमान कॉलोनी, जैबाग, पुल खुमरान, अरबी मदरसा, मटिया महल, सर्राफा बाजार, बड़तला यादगार, छिपियान, माेहगंज, चाेंताला, मुफ्ती माेहल्ला, चाैक फव्वारा, दालमंडी फुल, बाेमांजी राेड, स्वतंत्र नगरी, आनंदपुरी समेत अन्य क्षेत्राें में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।