25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saharanpur दो सगे भाइयों समेत पांच की यमुना में डूबने से मौत

Saharanpur में यमुना नहर में नहाने गए दो सगे भाईयों और इनके तीसरे दोस्त की डूबने से मौत हो गई। उधर गंगोह में एक नाबालिग और शामली में भी एक युवक यमुना में डूब गया।

less than 1 minute read
Google source verification
yamuna_river.jpg

प्रतीकात्मक फोटो

Saharanpur में Yamuna यमुना नदी में डूबने से पांच की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई थे। इनकी मौत के बाद से इनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सहारनपुर से सटे शामली में एक लड़का यमुना नहाते हुए डूब गया। इसे भी बचाया नहीं जा सका। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 16 वर्षीय अनमोल और उसका 15 वर्षीय दोस्त सागर और सागर का 20 वर्षीय सगा भाई विक्की यमुना नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान अनमोल डूबने लगा। इसे बचाने के लिए सागर और विक्की भी तेज बहाव की ओर कूद पड़े। इस तरह इन तीनों की ही मौत हो गई।

पानी के तेज बहाव में तीनों ही बह गए। गोताखोरों की मदद से इनके शव बरामद कराए गए हैं। दूसरी घटना शामली की है यहां 12 वर्षीय लकी दौलतपुर घाट पर नहाने गया था। यहीं पर डूबने से उसकी मौत हो गई। उधर सहारनपुर के गंगोह कस्बे के गांव आलमपुर का रहने वाला 20 वर्षीय तसव्वुर अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। ये सभी यमुना नदी में नहा रहे थे। यहां यमुना में डूबने से तस्सवुर की मौत हो गई। इन सभी के शव मिलने के बाद परिवार वालों ने इनका अंतिम संस्कार किया है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur में स्पा सेंटरों से 40 से अधिक लड़के-लड़कियां पकड़े गए, दरोगा और सिपाही सस्पेंड

सहारनपुर में यह पहली घटना नहीं है। यहां हर बार गर्मियों में यमुना नदीं में डूबने से युवाओं की मौत होती है। पुलिस और सिंचाई विभाग की ओर से चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाते हैं लेकिन युवा इन चेतावनियों पर ध्यान नहीं देते और यमुना में नहाने जाते हैं। इस तरह हर वर्ष यहां दुर्घटनाएं होती हैं। अब गंगा दशहरा पर एक ही दिन में अल-अलग दुर्घटनाओं में पांच की मौत हुई है।