
saharanpur dog
सहारनपुर।
अभी तक आपने पुलिस थानाें में गुमशुदा लाेगाें की तस्वीरें देखी हाेंगी, पता बताने वालाें काे उचित इनाम दिए जाने वाले विज्ञापन अखबाराें में देखे हाेंगे लेकिन यह मामला बिल्कुल अलग है। यहां गुमशुदगी एक कुत्ते की है आैर इस पालतू कुत्ते के मालिक ने पता बताने वालाें काे पांच हजार रुपये का इनाम देने की घाेषणा की है। यह मामला जितना चाैंका देने वाला है उससे कहीं अधिक भावनाआें से जुड़ा है। दरअसल बैंक मैनेजर का कहना है कि यह कुत्ता उनके लिए सिर्फ एक कुत्ता नहीं है बल्कि उनके बच्चाें का इस चाेरी हुए कुत्ते से बेहद लगाव हाे गया है। जब से कुत्ता चाेरी हुआ है तब से बच्चे बेहद परेशान है आैर बच्चाें के दुख काे देखते हुए ही उन्हाेंने पता बताने वाले काे उचित इनाम देने की घाेषणा की है।
यह भी पढ़ें
काेतवाली सदर बाजार में दी गई है तहरीर
दरअसल यह कुत्ता एक बच्चा ही है। अभी इसकी उम्र भी बेहद कम है। इसकी नस्ल साईबेरियन हस्की है। हकीकतनगर में रहने वाले एक बैंक प्राईवेट बैंक की सहारनपुर शाखा के मैनेजर इस गाैरव का कहना है कि उन्हाेंने पुलिस काे इसकी जानकारी दी है। काेतवाली सदर बाजार थाने में तहरीर देते हुए कुत्ते की तलाश कराए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़े
जानिए इस कुत्ते के बारे में कुछ बात
दरअसल यह कुत्ता साईबेरियन हस्की नस्ल का ताे है ही इसकी आंखे भी अलग-अलग रंग की है। इस कुत्ते की दाेनाें आंखाे का रंग अलग है। दाेनाें आंखाें का अलग-अलग रंग का हाेना ही इस कुत्ते काे अलग करता है। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है लेकिन रविवार से गायब हुए इस कुत्ते का काेई सुराग नहीं लग पा रहा है।
यह भी पढ़ें
रविवार से गायब है कुत्ता
काेतवाली सदर बाजार क्षेत्र से गायब हुआ यह कुत्ता रविवार काे चाेरी हाेना बताया जा रहा है। यह चाेरी भी सहारनपुर पुलिस लाईन के सामने से हुई है। बैंक शाखा के मैनेजर गाैरव का कहना है कि कुत्ता बच्चाें के साथ खेलता था आैर रविवार सुबह वह अचानक गायब हाे गया। रविवार सुबह इसके चाेरी हाे जाने की आशंका जताते हुए तहरीर पुलिस काे दी गई है।
Published on:
7 Jun 2018, 9:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.