13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाैकरी दिलाने के बहाने सहारनपुर की युवती से दिल्ली में गैंगरेप

Highlights दिल्ली के एक मकान में छह दिन तक रखा कैद बारी-बारी से छह लाेगाें ने किया युवती से gang rape

less than 1 minute read
Google source verification
Gangrape

Gangrape

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, सहारनपुर। नाैकरी का झांसा देकर ( pretext of job )
सहारनपुर के बड़गांव की एक लड़की ( saharanpur girl ) से दिल्ली के आनंद विहार में छह दिन तक गैंगरेप किए जाने की घटना सामने आई है।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, रामपुर की स्वार सीट पर भी अब होगा उपचुनाव

पीड़िता की शिकायत पर बड़गांव थाना पुलिस ने तीन आराेपियाें काे नामजद करते हुए कुल छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आराेपाें के अनुसार दिल्ली में नाैकरी दिलाने की बात कहकर बड़गांव क्षेत्र का रहने वाला राहुल नाम का युवक लड़की काे लेकर दिल्ली चला गया। इसके बाद आनंद विहार में लड़की काे बंधक बना लिया गया और वहां छह लाेगाें ने उसके साथ गैंगरेप किया। 15 अक्टूबर काे लड़की काे साहिबाबाद इलाके में बदहवास हालत में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: शासन ने बदल दिए छात्रवृत्ति के नियम, अब Scholarship चाहिए तो लाने होंगे 55 फीसदी अंक

लिंक नहर पुलिस युवती काे थाने ले आई जहां पीड़िता ने अपने साथ हुई पूरी घटना पुलिस काे बताई। गाजियाबाद पुलिस ने सहारनपुर पुलिस काे सूचना दी जिसके बाद गाजियाबाद पहुंची सहारनपुर पुलिस युवती काे लेकर सहारनपुर पहुंची और परिजनाें के हवाले किया। एसएसपी डॉक्टर एस चिन्नप्पा ने बताया कि मामला गंभीर है आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी।