19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के खिलाफ गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में मुकदम दर्ज, जानिए क्या है मामला

चंद्रशेखर के साथ आए लाेगाें पर शादी समाराेह में मारपीट करने का आराेप, साहिबाबाद थाना क्षेत्र की घटना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

2 min read
Google source verification

सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा के मुख्य भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के साथियाें के खिलाफ गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। चंद्रशेखर के साथियाें पर एक स्थानीय पत्रकार के साथ मारपीट के आराेप हैं। घटना गुरुवार रात की बताई जाती है। चंद्रशेखर अपने साथियाें के साथ यहां एक शादी समाराेह में शामिल हाेने के लिए गए थे। आराेपाें के मुताबिक वृंदावन फार्म हाउस में शादी समाराेह चल रहा था। इस कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए चंद्रशेखर अपने 6-7 साथियाें के साथ पहुंचा था। इसी कार्यक्रम में चंद्रशेखर के साथ आए पंकज आैर इसके साथियाें का धमेंद्र नाम के स्थानीय पत्रकार के साथ विवाद हाे गया। आराेपाें के मुताबिक पंकज जाटव आैर इसके साथियाें ने धर्मेंद्र के साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना धर्मेंद्र ने साहिबाबाद पुलिस काे की आैर साहिबाबाद थाने में पहुंचकर पंकज जाटव आैर इसके 6-7 अज्ञात साथियाें के खिलाप तहरीर दी। इस मुकदमें चंद्रशेखर का भी नाम आया है। फिलहाल चंद्रशेखर पर यह आराेप हैं कि मारपीट करने वाले सभी लाेग चंद्रशेखर के साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए आए थे। गाजियाबाद एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने रिपाेर्ट दर्ज हाेने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आराेप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जानिए काैन है चंद्रशेखर

चंद्रशेखर भीम आर्मी का संस्थापक है आैर सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव छुटमलपुर का रहने वाला है। चंद्रशेखर पर सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा काे भड़काने के आराेप हैं आैर पुलिस ने जातीय हिंसा के मुकदमाें में चंद्रशेखर काे मुख्य आराेपी बनाया था। हाल ही में रासुका की अवधि खत्म हाेने से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने चंद्रशेखर से रासुका काे हटा ली थी आैर इसे जेल से रिहाई मिली थी। जेल से निकलते ही चंद्रशेखर ने बीजेपी काे हराने के लिए काम करने की बात कही थी।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग