1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं के लिए अच्छी खबर: यूपी के मुजफ्फरनगर में शुरू हाेने जा रहा है सेना भर्ती मेला

Highlights 25 मई से मेला शुरु हाेने की उम्मीद युवाओं के लिए दाे माह का समय आज से ही शुरू कर लें तैयारी

2 min read
Google source verification
Passion of youth, involved in army recruitment after the bitter cold

युवाओं का जुनून, कड़ाके की ठंड को पस्त कर सेना भर्ती में हुए शामिल

मुजफ्फरनगर। देश की सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मई माह से सेना भर्ती मेला शुरू हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह मेला 25 मई से शुरू हाेगा और 15 जून तक चलेगा। इस सेना भर्ती मेले में मेरठ , मुजफ्फरनगर , बिजनौर , मुरादाबाद , हापुड़ , गाजियाबाद , गौतमबुद्धनगर , बुलंदशहर , रामपुर , अमरोहा , सहारनपुर , शामली और बागपत के युवा हिस्सा ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: दरोगा की पत्नी और उसकी बहन से बदमाशों ने नोटों से भरा पर्स-मोबाइल लूटा, 20 मीटर तक घसीटते ले गए

हुंचे आर्मी ऑफिसर्स ने मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव से तैयारियों को लेकर बात की है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ परिवहन विभाग का विशेष याेगदान सेना भर्ती मेले में रहेगा। अभी तक जाे जानकारियां मिल रही हैं उनके मुताबिक, सेना भर्ती मेले के लिए नुमाइश ग्राउंड और स्टेडियम को चुना गया है।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के मामले में रिटायर्ड डीपीओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

युवाओं के लिए अच्छी खबर यह भी है कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मुजफ्फरनगर में हाेने जा रहे इस भर्ती मेले में दाे लाख के करीब युवाओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए कड़े इंतजाम मुजफ्फरनगर पुलिस को करने हैं। पिछले कई वर्षों से भर्ती मेला सहारनपुर में हाेता रहा है। इस बार भर्ती मेले के लिए मुजफ्फरनगर जिलें काे चुना गया है।

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, सोमवार को इस रूट पर साढ़े चार घंटे का है मेगा ब्लॉक

इस भर्ती में शामिल हाेने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खबर यह भी है कि, आर्मी की वेबसाइट पर जल्द ही इस सेना भर्ती मेले की पूरी जानकारी अपलाेड की जाएगी और वेबसाइट पर ही युवा ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।

Story Loader