
गोरखपुर से काठमांडू के बीच पहली अंतरराष्ट्रीय बस सेवा होगी
सहारनपुर। सहारनपुर देवबंद और मुजफ्फरनगर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर के बीच रोडवेज की अनुबंधित बस में सफर करने पर अब उन्हे 98 नहीं बल्कि 90 रुपये ही देने हाेंगे। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर का किराया 98 रुपये है लेकिन अगर यात्री रोडवेज की अनुबंधित बसों में सफर करते हैं तो अब उन्हे किराए में 8 रुपये की रियायत मिलेगी।
एआरएम जगदीश सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर मुजफ्फरनगर के बीच 4 अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। अगर कोई यात्री अनुबंधित बस में सफर करता है तो उसे ₹8 की छूट मिलेगी। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर का किराया 98 रुपये है। अनुबंधित बस में इसी किराए काे अब 90 कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सहारनपुर मुजफ्फरनगर के बीच रोडवेज की कुल 4 बसें हैं और इन 4 बसों में ही किराए में छूट की गई है।
यानि अगर आप राेडवेज की अन्य बसों में सफर करते हैं ताे आपकाे पूरा किराया ही देना हाेगा। आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा हाेगा कि आखिर इन 4 बसों में ही किराए में छूट क्याें की गई है। आपके इस सवाल का जवाब यह है कि यह 4 बसे राेडवेज अड्डे पर ना जाकर जिला अस्पताल तक ही जाती है यही कारण है कि इन बसों का किराया 8 रुपये कम रखा गया है।
Published on:
28 Feb 2020 06:20 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
