500 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं और उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर किसी भी तरह की कानून व्यवस्था विरोधी गतिविधि की जाती है तो उनके खिलाफ कार्यवाही होगी, वह जिम्मेदार होंगे। देवबंद में शांति समिति की बैठक की गई हैं और लाेगां से साैहार्द बनाए रखने के लिए कहा गया है। इल्म की नगरी देवबंद में पिछले करीब एक माह से CAA के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन ने देवबंद में शांति समिति की बैठक की है। फ्लैग मार्च भी निकाला है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह कानून व्यवस्था विरोधी किसी भी गतिविधि में लिप्त ना रहें।