सहारनपुर

दारुल उलूम देवबंद के 2,320 तलबाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, एक में भी नहीं दिखे कोरोना जैसे लक्षण

Highlights सीएमओ के साथ टीम पहुंची थी देवबंद दारुल उलूम दारुल उलूम व वक्फ के तलबाओं का किया परीक्षण
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2020, 8:54 PM IST
deoband1.jpg
देवबंद

सहानपुर। कोरोना वायरस ( Corona ) संक्रमण के खतरे के बीच शुक्रवार को दारुल उलूम देवबंद के तलबाओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अच्छी खबर है कि इस प्राथमिक परीक्षण में किसी भी तलबा में नोवेल कोरोना ( COVID-19 ) जैसे काेई भी लक्षण दिखाई नहीं दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस सोढी ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, देवबंद दारुल उलूम प्रबंधन ने ही अपने तलबाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने की बात कही थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार काे दारुल उलूम पहुंची थी। स्वयं मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस टीम के साथ पहुंचे थे। यहां देवबंद दारुल उलूम के 1905 तलबाओं के साथ 37 स्टाफ का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से किसी में भी कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले। इनका तापमान भी सामान्य ही था। इन सभी के शरीर के तापमान की भी जांच की गई।

इनके बाद वक्त दारुल उलूम के 415 तलबा यानी छात्रों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां 10 स्टाफ थे इनका भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें भी कोरोना से कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। इस दौरान सभी तलबाओं काे कोरोना की जटिलाताओं के बारे में जानकारी देते हुए कोरोना से बचने के उपाय भी बताए गए।

सीएमओ ने यह भी बताया कि सोशल डिस्टेंस बनाकर रखना है। बाहरी किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना है। यह भी बताया गया है कि अगर उन्हें किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने की सूचना मिलती है तो तुरंत इसके लिए मदरसा प्रबंधन को बताएं और मदरसा प्रबंधन जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित करें।

Published on: