23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Hapur / हापुड़: जंगल में मिला युवक का शव, विभाग अलर्ट

हापुड़: जंगल में मिला युवक का शव, विभाग अलर्ट

श्यामपुर के जंगल में मिला है युवक का शव  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 10 Apr 2020, 5:37 PM IST

aa.jpg

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र में श्यामपुर के जंगल मे युवक का गोली लग शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। वही युवक द्वारा खुद गोली मारकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lockdown में बेजुबानों के लिए सहारा बने हिफाजत अली, गायों को भी ढूंढकर भरते हैं उनका पेट

जानकारी के अनुसार गांव वझीलपुर निवासी 32 वर्षीय नितिन गुरुवार की सुबह घर से निकला था और फिर रात तक अपने घर नही पहुंचा। जिसके बाद उसकी तलाश भी की गई, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। फिर देर रात नितिन का शव जंगल मे गोली लगा मिला। नितिन के सिर में गोली लगी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

वहीं, पुलिस का कहना है कि शव के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। युवक कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था जिसके चलते खुद गोली मारकर आत्महत्या होना प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: जमातियों के संपर्क में आने वालों को भी प्रशासन ने दी चेतावनी, आए सामने नहीं तो.