17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में दिन में ही छा गया अंधेरा आैर फिर गिरने लगे पेड़, देखिए वीडियाे

सहारनपुर में अचानक कड़कने लगी बिजली फिर बरसात के साथ छा गया अंधेरा, हाईवे पर भी टूटकर गिरने लगे पेड़ देखे वीडियाे

2 min read
Google source verification
saharanpur news

highway

सहारनपुर।

उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर में बुधवार सुबह अचानक माैसम में करवट ली आैर आसमान में बादल छा गए। इससे पहले कि लाेग कुछ समझ पाते मूसलाधार बरसात हाेने लगी। बरसात के कुछ ही देर बाद अचानक अंधेरा छा गया। दिन में रात जैसे हालात हाे गए। तेज बरसात काे देखते हुए पावर सप्लाई भी कट कर दी गई इससे आैर अँधेरा हाे गया। कुछ देर के लिए हालात यह हाे गए लाेगाें काे अपने घराें में दिए जलाने पड़ गए आैर सड़काें पर वाहनाें की लाइट अॉन हाे गई। अक्टूबर माह में दूसरे नवरात्र काे अचानक माैसम में आए इस बदलाव काे देखकर लाेग हैरान रह गए। किसी काे यह बात समझ नहीं आई कि अचानक माैसम में इतना बड़ा बदलाव कैसे आया। माैसम विशेषज्ञ के मुताबिक यह कयास लगाए जा रहे थे कि मानसून चला गय आैर अब सर्दी दस्तक देगी बरसात के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन 24 घंटे पहले एक बार फिर माैसम में करवट बदली आैर फिर से माैसम विभाग की आेर से उत्तर भारत में बरसात की आशंका जताई गई। अभी इस चेतावनी काे लेग ठीक से समझ भी नहीं पाए थे कि जिस अचानक हुई इस तेज बरसात ने हर किसी काे हैरान कर दिया।

तेज हवाआें ने उखाड़ दिए वृक्ष

कुछ देर हुई मूसलाधार बरसात के बाद अचानक तेज हवाएं भी चली। हवाआें की रफ्तार इतनी अधिक थी कि कई स्थानाें पर पेड़ उखड़ गए। देहरादून हाईवे पर एसएसपी सहारनपुर के आवास के पास पेड़ टूटकर हाईवे पर आ गिरे इससे हाईवे की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। कई स्थानाें पर आेले भी पड़े। आसमान से हाे रही आेलाे की मार से बचने के लिए लाेगाें काे इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। आेलावृष्टि से सबसे अधिक परेशानी उन लाेगाें काे हुई जाे खुले आसान के नीचे थे इनहाेंने आेलावृष्टि हाेने पर पेड़ाें के नीचे आैर बिल्डिगाें के नीचे शरण ली।